फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA will spend 400 crore rupees to collect land for Varanasi Master Plan 2031 Land Bank

Varanasi:लैंड बैंक के लिए जमीन जुटाने को 400 करोड़ खर्च करेगा VDA, बोर्ड बैठक में महायोजना-2031 को मिली मंजूरी

Fri, 09 Feb 2024 04:22 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 04:22 PM IST
सार

वीडीए बोर्ड की 130वीं बैठक में पुनरीक्षित महायोजना 2031 को मंजूरी मिल गई। नए वित्तीय वर्ष में ट्रांसपोर्ट नगर, एकीकृत मंडलीय कार्यालय जैसी कई महत्वपूर्ण आवासीय, व्यावसायिक योजनाएं लॉन्च होंगी। 

विज्ञापन
VDA will spend 400 crore rupees to collect land for Varanasi Master Plan 2031 Land Bank
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैंड बैंक की स्थापना के लिए वीडीए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगा। इस प्रस्ताव को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने पास कर दिया है। उनकी अध्यक्षता में गुरुवार को वीडीए की 130वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें अमृत योजना के तहत जीआईएस प्लेटफार्म पर तैयार की गई वाराणसी महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) स्वीकृत की गई। वेस्ट (कूड़ा) को रिसाइकल कर निर्मित वार्षिक दैनंदिनी और डेस्क कैलेंडर का भी विमोचन हुआ।

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में ट्रांसपोर्ट नगर, एकीकृत मंडलीय कार्यालय जैसी कई महत्वपूर्ण आवासीय, व्यावसायिक योजनाएं लॉन्च होंगी। इससे प्राधिकरण की संपत्तियों से राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही नए मास्टर प्लान आने व मानचित्र पास करने की सुगमता से विकास शुल्क सहित अन्य शुल्कों की प्राप्ति भी होगी। नई प्रस्तावित आवासीय एवं टाउनशिप योजनाएं शहरी गतिविधियों का केंद्र बनेंगी। नियोजित विकास से अनावश्यक जाम एवं अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहरवासियों को उनके मनमुताबिक आवासीय व रोजगार सुविधाएंं भी प्राप्त होंगी। दूसरी और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, वीडीए बोर्ड के नामित सदस्य प्रदीप अग्रहरि, अंबरीष सिंह भोला, साधना वेदांती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड बैठक में पास नए प्रस्ताव

  • इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन के लिए रिक्त जमीन दी जाएगी। लालपुर आवासीय योजना-प्रथम चरण सेक्टर-सी में प्राइमरी स्कूल (क्षेत्रफल-2426.94 वर्गमीटर) की जमीन का भू-उपयोग शैक्षणिक से आवासीय किया गया।
  • ट्रांसपोर्ट नगर योजना के पहले चरण में विकसित भूखंडों और विक्रय प्रक्रिया को स्वीकृति दी। जल्द ही संपत्तियों बिक्री शुरू होगी।
  • लालपुर आवासीय योजना में बीएसएनएल की जमीन निफ्ट को दी गई है। इसके समतुल्य जमीन वीडीए देगा।
  • छोटी जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपये तक की जमीन खरीदने की स्वीकृति दी गई।
  • लालपुर आवासीय योजना प्रथम चरण में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, सेंटर लाइब्रेरी, बारातघर के लिए बिल्ट, आपरेट एंड ट्रांसफर के आधार पर 30 वर्षों के लिए संचालन होगा।
  • नवीन आवासीय एवं नगर नियोजन के लिए ऐढ़े, लालपुर मीरापुर बसहीं में आपसी सहमति से जमीन खरीदी जाएगी। इससे क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा।

बजट के लिए प्रस्तावित योजनाओं का खींचा खाका
बोर्ड के सामने प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने किया। उन्होंने बजट के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित परियोजनाओं का खाका खींचा। वीडीए के वित्तीय वर्ष 2023-24 का पुनरीक्षित एवं वर्ष 2024-25 का आय व्यय (बजट) का प्रस्ताव पास हुआ। बीते चार वर्षों में प्राधिकरण के अपने स्रोतों से हुई आय में तीन गुनी वृद्धि के साथ-साथ कुल चार गुना प्राप्तियां हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed