फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA will redesign city intersections for better traffic in Varanasi

Varanasi:बेहतर यातायात के लिए रीडिजाइन किए जाएंगे चौराहे, सड़कें भी सुधरेंगी;45.43 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत

Sat, 10 Feb 2024 04:09 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Feb 2024 04:09 PM IST
सार

वाराणसी शहर को संवारने लिए 45.43 करोड़ रुपये पास हुए हैं। इस राशि से बीएचयू के बाहर, सिगरा, रथयात्रा में वाकिंग पॉथवे बनेगा। साथ ही शहर के चौराहों को भी संवारा जाएगा। 

विज्ञापन
VDA will redesign city intersections for better traffic in Varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चौराहों का रिडिजाइन किया जाएगा। इसके अलावा पॉथ वे और चौराहों के आसपास सड़कें सुधारी जाएगी। इसकी स्वीकृति मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने दी। वीडीए की अवस्थापना निधि बोर्ड की बैठक में उन्होंने शहर के विकास के लिए 45.43 करोड़ रुपये पास किया गया। इस धनराशि से शहर की सूरत बदली जाएगी।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त ने कहा कि बीएचयू की चहारदीवारी के बाहर की सड़क, सिगरा, रथयात्रा सड़क के किनारे वाकिंग पाथवे बनाया जाएगा। इस कार्य में आईआईटी बीएचयू से डीपीआर का प्रस्ताव तैयार कराएंगे। वीडीए अपनी सीमा के गांवों में 15 करोड़ से विकास कार्य कराएगा। हर गांव में 10 लाख रुपये के कार्य होंगे। अस्सी नदी के जीर्णोद्धार, बड़ीगैबी नाथ कुंड के जीर्णोद्धार कराया जाएगा। बेनिया स्थित हॉस्पिटल की चहारदीवारी, परिसर में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का कार्य होगा।
विज्ञापन


वाराणसी शहर में विभिन्न स्थलों पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा। वार्ड प्रहलाद घाट एवं पितृकुंड, रमरेपुर पुरानी बस्ती एवं अनौला बस्ती में मिनी ट्यूबवेल लगेंगे। कौशलेश नगर कॉलोनी सुंदरपुर के दो पार्कों का सुंदरीकरण का कार्य होगा। प्राधिकरण कार्यालयों, सम्पत्तियों के अनुरक्षण, प्राधिकरण विकास क्षेत्र में शहर के विभिन्न स्थानों पर सौन्दर्यीकरण का कार्य होगा। मवईया वार्ड, सारनाथ, शिवपुर में रूद्रा लक्ष्मी कुंड के पास सड़क सुधार का कार्य होगा। वीडीए कालोनी शिवपुर में मिनी स्टेडियम के पास पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी व्यू प्वाइंट, आई लव काशी के लगेंगे साइन बोर्ड

लालपुर आवासीय योजना प्रथम चरण में आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर को जाने वाले मार्ग का सुधार कार्य होगा। रामनगर किला कंगरिया मार्ग से गंगा विहार कालोनी डहियां संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य होगा। सामने घाट गढ़वा घाट मार्ग से पटेल नगर कालोनी में इंटरलाकिंग, केसी ड्रेन का निर्माण कार्य होगा। बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षय वर्मा शामिल रहे।
 
दशाश्वमेध, लहरतारा, फुलवरिया व अन्य स्थानों पर पेंटिंग, साइनेज, अर्बन स्ट्रीट स्केपिंग, सड़क मरम्मत, ग्रीन स्पॉट, पब्लिक स्पेसेज, काशी व्यू-प्वाइंट, आईलव काशी के साइन बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था के साथ पार्कों की मरम्मत होगी। वीवीआईपी आगमन पर शहर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थलों पर व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed