{"_id":"65a8e5e0a8438a9b3a03b91e","slug":"vda-will-make-parking-in-basement-of-multi-storey-buildings-in-varanasi-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रही काशी: बहुमंजिली इमारतों की बेसमेंट में पार्किंग बनाएगा वीडीए, जल्द खत्म होगी शहर से पार्किंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रही काशी: बहुमंजिली इमारतों की बेसमेंट में पार्किंग बनाएगा वीडीए, जल्द खत्म होगी शहर से पार्किंग की समस्या
Thu, 18 Jan 2024 02:18 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:18 PM IST
सार
वाराणसी में सभी प्रमुख सड़कों पर पार्किंग बनेगी। दो महीने में शहर से पार्किंग की समस्या खत्म करने की योजना है। बहुमंजिली इमारतों के बेसमेंट में पार्किंग की जांच की जा रही है। जल्द ही इन्हें सार्वजनिक उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरी क्षेत्र में पार्किग समस्या दो महीने बाद खत्म हो जाएगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) शहर के सभी भीड़-भाड़ वाले मार्गों के अलावा पर्यटन स्थल जाने वाले मार्गों पर स्थित व्यावसायिक भवनों और बहुमंजिली इमारतों का सर्वे करा रहा है। बेसमेंट में पार्किंग की जांच की जा रही है। जल्द ही इन्हें सार्वजनिक उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से सोमवार से सर्वे शुरू किया गया है। इसके पहले वीडीए ने सभी संबंधित जोन में ऐसी इमारतों को चिह्नित किया है। सर्वे के दौरान वीडीए की टीम इन इमारतों के नक्शे के अनुसार इनके निर्माण को जांच रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि निर्माता इमारतों में बनाए बेसमेंट को किस उपयोग में ले रहे हैं। वीडीए की ओर से ऐसे सभी बेसमेंट को पार्किंग के रूप में उपयोग करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
दरअसल शहर में कई ऐसी इमारतें हैं जिनके बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के बजाया दुकानों के तौर पर किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वीडीए बेसमेंट को खाली कराने के बाद पार्किंग बनवाएगा।
विज्ञापन
सारनाथ में बनाई जाएगी दो पार्किंग
वीडीए की ओर से सारनाथ में 49.5 करोड़ रुपये से दो पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें एक पार्किंग दो मंजिल की तो दूसरी भूतल पर ही बनाई जाएगी। दो मंजिल की पार्किंग में एक साथ 50 बसें और 200 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा भूतल वाली पार्किंग में 100 चार पहिया और 500 दो पहिया वाहन खड़े होंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में पार्किंग समस्या के समाधान के लिए प्रमुख मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद बेसमेंट को खाली कराया जाएगा और पार्किंग खुलवाई जाएगी। पार्किंग का संचालन वीडीए करेगा।
- पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष वीडीए