फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vda

जोनवार बंटा वीडीए, पांच जोन में शहर और एक नंबर सबसे बड़ा जोन

Wed, 21 Oct 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
vda
अवैध निर्माणों पर लगाम और सुनियोजित विकास के लिए विकास प्राधिकरण में कार्यक्षेत्र को पांच जोन में बांट दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण की तर्ज पर वाराणसी में भी सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं जोनवार कर दी गई हैं। पांच जोन में अलग-अलग जोनल अधिकारी बनाए गए हैं। एक नंबर को सबसे बड़ा जोन बनाया गया है, जबकि रागनगर को सबसे छोटा जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

रोड, रेलवे लाइन, नदी व हाईवे की सीमा के आधार पर विकास प्राधिकरण का भी जोन बनाया गया है। जोन-1 में सारनाथ, सिकरौल, शिवपुर और नगवां वार्ड हैं। इसके जोनल अधिकारी संयुक्त सचिव परमानंद यादव को बनाया गया है। जोन-2 में दशाश्वमेध, भेलूपुर व चेतगंज वार्ड शामिल हैं। जोन-3 में जैतपुरा, आदमपुर और चौक वार्ड शामिल किए गए हैं, जबकि जोन-4 में मुगलसराय और जोन-5 में रामनगर वार्ड है। इन सभी जोन में पांच जोनल अधिकारियों की तैनाती हुई है। वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि जोन के बन जाने से कार्य करने में सहूलियत होगी। वहीं प्रवर्तन के काम करने में तेजी आएगी। जब भी किसी जोन में प्रवर्तन, ध्वस्तीकरण, सील की कार्रवाई होगी तो संबंधित जेई, एई व जोनल अधिकारी का सहयोग मिलेगा और काम को एक टीम भावना के रूम में काम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

तीन नए जेई की तैनाती, चार के कार्यक्षेत्र बदले
वाराणसी। वीडीए वीसी ने मंगलवार को तीन वार्डों में जहां प्रवर्तन के नई जेई की तैनाती कर दी, वहीं चार जेई के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इन सातों जेई के पटल परिवर्तन होने से आदमपुर, चौक, जैतपुरा, सिकरौल, रामनगर और भेलूपुर वार्डों में नए जेई की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने निर्माण का काम देख रहे अतुल मिश्रा को चौक, पारसनाथ को आदमपुर और पवन गुप्ता को जैतपुरा के प्रवर्तन की जिम्मेदारी सौंप दी। यह निर्माण के साथ ही प्रवर्तन की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगे। वहीं सिकरौल वार्ड में प्रवर्तन की जिम्मेदारी हीरालाल गुप्ता के हाथों में दी गई है। आरके सिंह को रामनगर और एके अस्थाना को भेलूपुर वार्ड की नई जिम्मेदारी दी गई है। उधर, वीडियो वायरल होने की शिकायत पर रामचंद्र यादव को आफिस से अटैच कर दिया गया है। वीसी राहुल पांडेय का कहना है कि नई तैनाती को उम्र का ख्याल रखते हुए किया गया है। नई टीम, नई ऊर्जा से काम करेगी और अवैध निर्माण को रोकेगी, जिससे शहर का सुनियोजित विकास होगा।

शिवपुर में दो भवन सील
वाराणसी। विकास प्राधिकरण के शिवपुर वार्ड में सोमवार को दो भवन सील किए गए। जोनल अधिकारी परमानंद यादव के नेतृत्व में जेई प्रमोद कुमार तिवारी ने विवेकपुरम में अजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। यहां 35 फीट लंबे व 35 फीट चौड़े हिस्से में बेसमेंट बनाने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर शटरिंग किया गया था। उधर, बाबतपुर में लबे रोड शंकर चौरसिया द्वारा 800 वर्गफीट में दूसरे तल का निर्माण किया जा रहा था। जेई ने इन दोनों ही भवनों को सील करके स्थानीय पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed