फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA's JE gave Tahrir in case of breaking tank in Lamhi

लमही में टंकी तोड़ने के मामले में वीडीए के जेई ने दी तहरीर, केस दर्ज

Sat, 19 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
VDA's JE gave Tahrir in case of breaking tank in Lamhi
कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र की जन्मस्थली लमही में पानी टंकी तोड़ने के मामले में शुक्रवार को वीडीए ने मनीष श्रीवास्तव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पांडेयपुर-लालपुर थाने में दर्ज इस मामले में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

वीडीए के निर्माण खंड के जेई पारसनाथ की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मनीष श्रीवास्तव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुंशी प्रेमचंद्र के घर के पास लगी पानी टंकी को तोड़ दी। दरअसल, यहां अवस्थापना निधि से 2007-08 में वीडीए ने एक हजार लीटर की पानी टंकी लगाई गई थी। वहां पार्क बनाने के साथ ही मंदिर से सटे हिस्से में कुछ अन्य निर्माण भी वीडीए की ओर कराया गया था। बता दें कि मुंशी प्रेमचंद्र के आवास से सटे जिस भूमि पर विवाद है वहां एक मंदिर व पुस्तकालय बना है। इस मंदिर से सटे हिस्से को लेकर पट्टीदारी का विवाद है। मनीष ने यहां मंदिर से सटे हिस्से में निर्माण भी कराया है। गत एक सप्ताह पूर्व इसको लेकर वहां प्रधान पक्ष व अन्य के साथ विवाद हुआ था। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि जांच कराने के बाद यह तथ्य सामने आया है कि सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान किया गया है। थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ई-ऑक्शन से 205 सम्पत्तियों को बेचेगा वीडीए
वाराणसी। ई-ऑक्शन से विकास प्राधिकरण जहां-तहां पड़ी करीब 205 संपत्तियों को बेचेगा। विभिन्न योजनाओं की इन संपत्तियों की लिस्ट बना ली गई है। इन संपत्तियों में भूखंडों के अलावा फ्लैट व दुकानें भी हैं। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि ई-ऑक्शन के लिए 238 संपत्तियां चिन्हित थीं, जिसमें कुछ को वीडीए ने बेच दिया है, बाकी 205 संपत्तियों के लिए हर महीने की पांच व 20 तारीख को ई-ऑक्शन कराने का निर्णय लिया गया है। घर बैठे लोग वीडीए की संपत्तियों को ऑनलाइन बोली में प्रतिभाग करके खरीद कर सकते हैं। इसके लिए वीडीए की वेबसाइट पर भी सूचना दी गई है। कार्यालय में आकर भी लोग हेल्प डेस्क व संपत्ति विभाग में संपर्क करके वीडीए की संपत्तियों को खरीद के लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविदास पार्क की नौ दुकानें किराया पर
वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि नगवां के रविदास पार्क की नौ दुकानों को वीडीए किराये पर देगा। इसके लिए भी लोग वीडीए में संपर्क कर सकते हैं। इसे भी बोली के आधार पर आवंटित किया जाएगा। एक मिल्क पार्लर भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed