फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vda news in varanasi

पुराने सॉफ्टवेयर में फंस गए 30 नक्शे

Tue, 06 Oct 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
vda news in varanasi
ऑनलाइन प्रस्तावित नक्शों के पास करने के पोर्टल में बदलाव होने से 30 नक्शे फंस गए हैं। दरअसल, यह नक्शे पुराने साफ्टवेयर पर अपलोड हुए थे। उधर शासन स्तर से नए सॉफ्टवेयर पर काम शुरू करने से पुराने सॉफ्टवेयर पर अपलोड नक्शों का निस्तारण नहीं हो रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार को इस संबंध में कुछ अधिवक्ताओं ने एडवोकेट नित्यानंद राय के नेतृत्व में नक्शा प्रभारी मनोज कुमार से मुलाकात की। माकूल जवाब नहीं मिलने पर वीडीए वीसी से मुलाकात की और पूरी बात बताई। वीडीए वीसी राहुल पांडेय के मुताबिक जून में ओबीपीएस पोर्टल बंद हो गया और ओबीपास नया पोर्टल लॉच हो गया। अब नए पोर्टल पर नक्शों को पास करना है। शासन स्तर से पुराने पोर्टल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। फिर भी जिन लोगों ने नक्शे का पैसा जमा कर दिया और एनओसी आदि मंगा ली है उनके नक्शों को पास करने के लिए शासन से गाइडलाईन मांगी गई है। इसके लिए एक माह पूर्व ही शासन को चिट्ठी भी भेजी गई है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पास हुए नक्शों को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्दी ही शासन इस पर फैसला भी ले लें। इस संबंध में प्रमुख सचिव से भी वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed