बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज के घर पर चला बुलडोजर, मौके पर रहा पुलिस बल मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के सदर से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के अंतरप्रांतीय गिरोह के सहयोगी मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज के घर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की टीम पहुंच गई। शहर के अशोक विहार कॉलोनी स्थित घर को टीन ने बगैर इजाजत के कराए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज के अशोक बिहार कॉलोनी बना आशियाना गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। फर्जी दस्तावेज के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के आरोपी मेराज ने वीडीयो के बिना अनुमति के फ्लैट के पीछे तीन मंजिला अवैध निर्माण कर लिया था।
अवैध निर्माण ध्वस्त करने जब मौके पर वीडीए और पुलिस पहुंची तो मेराज के करीबियों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। वीडीए के जोनल अधिकारी परमानंद यादव ने बताया अशोक विहार कॉलोनी फेज वन में मेराज अहमद पुत्र जलालुद्दीन के हाउस नंबर 435 (सोनी मंजिल) के पिछले हिस्से में अवैध निर्माण कराया गया था।
इस संबंध में वीडीए ने दो महीने पहले मेराज को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण को खुद से ध्वस्त करने के लिए कहा था। अवैध निर्माण खुद से न ध्वस्त किए जाने पर वीडीए की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को बुलडोजर से तोड़ कर ध्वस्त कर दिया।
वीडियो के अधिकारियों ने बताया कि मेराज ने वन बीएचके फ्लैट के पीछे मनमाने ढंग से तीन मंजिला निर्मार्ण कराया था। इसके अलावा बगल में पड़ी खाली जमीन पर भी मेराज ने कब्जा कर लिया था। वीडीए टीम के साथ मौके पर सीओ चेतगंज संतोष कुमार मीणा, इंस्पेक्टर जैतपुरा शशि भूषण राय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।