फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA demolished the house

वाराणसी: वीडीए ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण

Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
VDA demolished the house
विकास प्राधिकरण की ओर से रामनगर वार्ड में हाई फ्लड लेवल (एचएफएल) क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण से पहले भवन के मालिक को दो बार नोटिस के माध्यम से निर्माण खुद से ध्वस्त कराने को कहा था। ऐसा न करने पर शुक्रवार को मकान गिराया गया।
विज्ञापन

वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि रामनगर वार्ड के चांदीतारा में घोषित एचएफएल क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण कराया गया था। 30 दिसंबर 2021 को निर्माण रोकने के लिए प्राधिकरण ने नोटिस जारी की। नोटिस की सुनवाई 7 जनवरी 2022 को हुई। इसमें भवन के मालिक को मानचित्र स्वीकृत कराने का समय दिया गया। एचएफएल क्षेत्र होने के कारण वीडीए ने नक्शा पास नहीं किया। इसके अलावा भवन स्वामी को खुद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की नोटिस जारी की। प्राधिकरण के जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश और अवर अभियंता संजय तिवारी ने अलीगंज थाने से प्राप्त पुलिस बल के सहयोग से निर्माण ध्वस्त कराया। इसके पहले बुधवार को भी इस निर्माण पर आंशिक ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed