फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA bulldozer five plots of 45 bighas demolished nine illegal constructions sealed action taken against three

वीडीए का चला बुलडोजर: 45 बीघे की 5 प्लॉटिंग तोड़ी, 9 अवैध निर्माण सील, 3 पर कार्रवाई; कई कर्मियो पर कार्रवाई

Wed, 10 Jul 2024 01:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 01:38 PM IST
सार

Varanasi News: वीडीए की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप का माहौल रहा। इसके बाद अधिकारियों ने सभी लोगों को सख्त चेतावनी दी। इसके साथ ही वीडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने कई कर्मचारियों को हिदायत भी दी है।

विज्ञापन
VDA bulldozer five plots of 45 bighas demolished nine illegal constructions sealed action taken against three
कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीडीए का बुलडोजर एक बार फिर अवैध निर्माणों पर चला है। उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग और सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में सारनाथ, रामनगर, दशाश्वमेध वार्डों में 45 बीघे की पांच अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई। 9 अवैध निर्माणों को सील कराया गया। साथ ही निगरानी की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


वीडीए सचिव ने मुगलसराय वार्ड में अवैध निर्माण होने पर संबंधित जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार और अवर अभियंता विजय सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। फील्ड स्टाफ नंदलाल को आरोपपत्र जारी किया गया।
विज्ञापन


सारनाथ वार्ड के चौबेपुर मिल्कोपुर शंकरपुर में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए कुंदन सिंह, स्वतंत्र मिश्रा की ओर से 5 बीघे में अवैध प्लॉटिंग कराई जा रही थी, जिसे ध्वस्त कराने के साथ ही साइन बोर्ड लगवाया गया। रामनगर वार्ड के मुगलसराय नाथूपुर में अज्ञात की ओर से 15 बीघे में अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। इसे भी ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंदौली में 5 बीघा और कटेसर में 10 बीघा में अवैध प्लॉटिंग की गई थी। इसे ध्वस्त करवाने के साथ बोर्ड लगवाया गया। दशाश्वमेध वार्ड के रोहनिया दरेखू में बगैर नक्शा पास कराए रीता दुबे की ओर से की जा रही 10 बीघे में अवैध प्लॉटिंग गिराई गई। 

हैदराबाद गेट से सुसुवाही मार्ग पर हरिश्चंद्र पटेल उर्फ बबलू, गणेशपुरी कॉलोनी हैदराबाद गेट सुसुवाही रोड पर मनोज कुमार राय, अनिल सिंह और संजय राय की ओर से अवैध निर्माण कराया जा रहा था। विवेकानंद पुरम कॉलोनी में राजेश जायसवाल के अवैध निर्माण को वीडीए ने सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया।

Trending Videos

मानचित्र स्वीकृत किए बिना न कराएं निर्माण
वीडीए उपाध्यक्ष ने आम जनता से अपील की कि वीडीए से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें, नहीं तो प्राधिकरण की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वीडीए सचिव ने चार अवैध निर्माण कराए सील
वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने मुगलसराय वार्ड केडांडी, महावलपुर, बेचूपुर का निरीक्षण किया। दुलहीपुर के मनोज यादव, बेचूपुर के चितरंजन लाल विश्वकर्मा, डांडी करवत के बबलू जायसवाल, बेचूपुर की राखी जैन के अवैध निर्माण को सील किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed