{"_id":"67fa29e6c65c4a6498007bdc","slug":"vda-and-iit-bhu-are-scrutinizing-records-of-lands-around-asi-river-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: असि नदी के आसपास की जमीनों के खंगाले जा रहे रिकॉर्ड, चैनलाइजेशन के लिए हटवाए जाएंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: असि नदी के आसपास की जमीनों के खंगाले जा रहे रिकॉर्ड, चैनलाइजेशन के लिए हटवाए जाएंगे अवैध कब्जे
Sat, 12 Apr 2025 02:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:22 PM IST
सार
वीडीए और आईआईटी बीएचयू द्वारा असि नदी के आसपास की जमीनों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। नदी के चैनलाइजेशन के लिए अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में असि नदी की दुर्दशा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असि नदी को मूल स्वरूप में लाने की कवायद हो रही है। वीडीए और आईआईटी बीएचयू असि नदी के चैनलाइजेशन में लगे हैं। इस नदी के आसपास की जमीनों पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। तहसील और नगर निगम के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। साथ ही सर्वे किया जा रहा है। रिकॉर्ड के आधार पर अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। पहले ही अनाउंसमेंट किया जा चुका है।
अधिकारियों के अनुसार, नदी और नाले से प्रभावित मोहल्ले कर्दमेश्वर तालाब, कंदवा पोखरी, कर्माजीतपुर तालाब है। जहां कब्जा है। आसपास की जमीनों की जांच कराई जाएगी। नदी की राजस्व अभिलेखों में दर्ज चौड़ाई और वर्तमान में स्थल पर चौड़ाई की विस्तृत जांच की जा रही है।
नदी के प्रवाह क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर संबंधित सूचना पट्ट व बोर्ड लगाए जा रहे हैं। नदी के प्रवाह क्षेत्र के आस पास अवैध निर्माण व अतिक्रमण है। इस जांच का उद्देश्य नदी के संरक्षण और अतिक्रमण को रोकना है। नदी की भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाए। आसपास लाल निशान लगाए जा रहे हैं ताकि कोई आगे न बढ़े।