फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vasanta College team tops in inter college debate

अंतर महाविद्यालयीय वाद विवाद में वसंता कॉलेज की टीम अव्वल

Sun, 13 Mar 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vasanta College team tops in inter college debate
डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय वाद विवाद प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट की टीम को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

कॉलेज में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज की दिशा एवं प्रियाज की टीम को दूसरा जबकि बसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा की स्वाति एवं राधिका की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेस्ट डिबेटर का खिताब स्वाति मिश्रा और बेस्ट कंटेंट क्रियेटर का खिताब दिशा बांगरे को मिला। प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान डॉ. अनुपमा दीक्षित, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. योगिता बेरी, डॉ. विजय वर्मा, चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रासेयो स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
डीएवी पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवायोजना के आठों इकाइयों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। इसके तहत महाविद्यालय परिसर स्थित स्व. पीएन सिंह यादव क्रीड़ा परिसर, वाहन स्टैंड, कैंटीन, संपर्क मार्ग सहित अन्य जगहों पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इस दौरान डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. बंदना बालचंदनानी, डॉ. नजमूल हसन, डॉ. शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed