फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vasant Panchami Utsav at Baba Vishwanath Temple in Varanasi

बाबा श्री काशी विश्वनाथ की पंचबदन रजत प्रतिमा का तिलकोत्सव संपन्न

Mon, 11 Feb 2019 10:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Feb 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami Utsav at Baba Vishwanath Temple in Varanasi
बाबा विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

माघ शुक्ल पक्ष की बसंत पचंमी के अवसर पर बाबा विश्वनाथ के परिणयोत्सव शुरूआत पंचबदन रजत प्रतिमा का तिलकोत्सव कर किया गया। लोक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्री पर शिव विवाह के पूर्व भगवान शंकर जी  का राजा दक्ष द्वारा तिलक किया गया था। 

विज्ञापन


पंरपरानुसार रविवार को दोपहर से ही विश्वनाथ मंदिर के मंहत डॉ कुलपति तिवारी के आवास पर रजत प्रतिमा का अनुष्ठान शुरू हो गया। वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोचार कर बाबा की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन कर पंचगव्य, पंचद्रव्य, दूध, गंगाजल से स्नान करा कर रजत सिंहासन पर विराजमान कराकर विशेष श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन


परंपरनुसार सांयकाल 5 बजे बाबा की प्रतिमा का तिलकोत्सव किया गया। बाबा को ठंडई, पंचमेवा व मिष्ठान का भोग लगाकर मंहत डॉ. कुलपति तिवारी ने विशेष महाआरती कर बाबा के तिलकोत्सव को संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवरात्री पर विवाह की रस्म के बाद रंगभरी एकादशी के दिन रजत पालकी पर माता गौरा संग विराजमान होकर पालकी निकाल गौना की रस्म होगी।

मंहत आवास पर सांय 5 बजे रजत प्रतिमा का शोषडोपचार पूजन कर तिलकोत्सव के बाद संजीव रत्न मिश्र व गीतकार कन्हैया दूबे "के.डी." के संयोजन मे भजन संध्या के कार्यक्रम में नेहा चटर्जी ने जय शंकर कैलाशपति...शंकर जी है भोले भाले गले मे नाग डालें है..शिव शंकर चले कैलाश की बुंदिया पड़ने लगी...तीन लोक से न्यारी काशी सहित पारम्परिक गीतों से बाबा के चरणों मे हाजरी लगाई। 


युवा गायक नवनीत दूबे मधुकर ने बाबा के तिलक के पर चला तिलक चढ़ावा आये बाबा दुआर...शिव जी बने जब दूल्हे राजा भूत नाचे संग बजाके बाजा..स्नेहा अवस्थी ने सत्यम शिवम सुंदरम...बम बम बोल रहा है काशी...होरी खेले मसाने मे.. हर हर महादेव शम्भो काशी विश्वनाथ गंगे सहित अनेक गीत गाकर उत्सव मे रंग घोला ।हारमोनियम पर मधुकर और तबले पर अनिल राय ने कुशल संगत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed