फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vasant Kanya Mahavidyalaya varanasi girl Student hanged herself not found suicide note

Varanasi: वसंत कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, किराये के कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट

Thu, 01 Jun 2023 10:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 10:22 PM IST
सार

वाराणसी के कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय  की स्नातक की छात्रा ने गुरुवार शाम अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित किया है। 

विज्ञापन
Vasant Kanya Mahavidyalaya varanasi girl Student hanged herself not found suicide note
छात्रा के आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से जुड़े कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय (वीकेएम) की स्नातक की छात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम सिद्धगिरीबाग स्थित अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। लक्सा थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही छात्रा के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। छात्रा की आत्महत्या की वजह साफ नहीं  है।

विज्ञापन


लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरीबाग में आनंद कुमार जायसवाल के मकान में छात्राएं किराये पर रहती हैं। मऊ जिले के मंडूसराह खुर्द करहा फत्तेपुर निवासी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की बेटी आंचल सागर (18) भी उनके यहां किराये पर रहती थी। उसके कमरे में दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं।

विज्ञापन

साथ में रहने वाली दो छात्राएं गईं थीं बाहर

आंचल कमच्छा स्थित वीकेएम में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मकान मालिक के अनुसार, शाम के समय आंचल के कमरे में रहने वाली दो अन्य छात्राएं बाहर गईं थीं। वे लौट कर आईं तो उनके कमरे का दरवाजा चिपकाया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दोस्तों के संग प्रेमिका के घर धमका प्रेमी दिखा रहा था दबंगई, ग्रामीणों ने दमभर पीटा

दोनों दरवाजा खोल कर अंदर घुसी तो आंचल दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी मिली। आनन-फानन आंचल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

चढ़ने की कोशिश में ट्रेन से गिरे यात्री की मौत

कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर गुरुवार शाम पहुंची सारनाथ एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान एक युवक ट्रेन के नीचे गिर गया। ट्रेन के जाने के बाद ट्रैक पर लहूलुहान युवक को देखकर लोगों ने जीआरपी और रेलवे के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। युवक की पहचान के लिए शव को मंर्चरी में रखवा दिया है।

ईंट भट्ठे के पास मृत पड़ा मिला बुजुर्ग

जंसा थाना क्षेत्र के जीवरामपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर एक बुजुर्ग मृत पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग चेकदार हरे रंग की शर्ट पहने हुए था और उसके पूरे शरीर में गीली मिट्टी लगी हुई थी। तलाशी लेने पर उसके पास से एक आम, एक नींबू और पांच रुपये मिले। भट्ठे के आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग बुधवार को भी दिखाई दिया था और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं प्रतीत हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed