फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varuna river varanasi will be cleaned with Israel's technology

Varanasi News: वरुणा नदी के बहुरेंगे दिन, इजराइल की तकनीक से होगी साफ, टीम ने किया निरीक्षण

Wed, 20 Jul 2022 12:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2022 12:37 PM IST
सार

अब इजराइल की तकनीक से वरुणा नदी को साफ किया जाएगा। इजराइल की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को वरुणा नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान बनारस के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन
Varuna river varanasi will be cleaned with Israel's technology
वरुणा नदी का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब इजराइल की तकनीक से वरुणा नदी को साफ किया जाएगा। इजराइल की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को वरुणा नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान बनारस के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इजराइल दूतावास के राजनयिक व जल विशेषज्ञ डॉ. लियोर असफ और वरिष्ठ जल संसाधन विशेषज्ञ नीरज गहलावत ने वरुणा नदी में गिरने वाले प्रदूषण को देखा।

विज्ञापन


टीम ने बताया कि भारत और इजराइल के बीच 2016 में जल को लेकर समझौता हुआ था। इस दौरान इजराइल की तकनीक से वरुणा को साफ करने का बीड़ा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार इजराइल की नदियोें को साफ किया गया है। उसी प्रकार यहां की नदियों को साफ किया जाएगा।
विज्ञापन


वरुणा के उद्गम स्थल फूलपुर प्रयागराज से लेकर वाराणसी सीमा तक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई जगहों पर नाले गिरते हुए मिले और कई जगहों पर गंदगी नदी में जाते हुए दिखी। निरीक्षण के पूर्व बनारस के नगर निगम, प्रदूषण बोर्ड, सिंचाई, जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर वरुणा नदी के बारे में जानकारी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक किए गए कार्यों के बाबत भी पूछताछ की गई। बुधवार को टीम वरुणा और गंगा के संगम स्थल सराय मोहाना का निरीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि वरुणा को लेकर वे रिपोर्ट बनाकर सरकार को देंगे। इसके बाद वरुणा नदी को साफ करने की दिशा में काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed