फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varansi ssp reach direka police chowki late night

आधी रात डीरेका चौकी पहुंच SSP ने लगाई क्लास, दारोगा और सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 19 Aug 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 19 Aug 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
varansi ssp reach direka police chowki late night
डीरेका चौकी में एसएसपी आरके भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी एसएसपी आरके भारद्वाज शुक्रवार की आधी रात डीरेका पुलिस चौकी जा धमके। इस दौरान उन्होंने भेलूपुर, लंका और मंडुवाडीह थानाध्यक्ष को तलब कर पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी ली। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कप्तान ने एक दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि हत्या के एक पुराने मामले का खुलासा न कर पाने और उसके संबंध में संतोषजनक जवाब न दे पाने के कारण चितईपुर चौकी प्रभारी एसआई रामनरेश यादव और कांस्टेबल अखिलेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


भेलूपुर सर्किल के तीनों थानाध्यक्षों को ताकीद की गई है कि पुराने आपराधिक मामले जिनका खुलासा न हुआ होए उन पर गंभीरता से ध्यान देकर काम करें।

जिले के जो भी थानेदार आपराधिक वारदातों के खुलासे को लेकर लापरवाही बरतेंगे वह सीधे पुलिस लाइन नजर आएंगे। साथ ही उनके खिलाफ  विभागीय कार्रवाई भी होगी। इसके अलावा आपराधिक वारदातों के खुलासे में क्षेत्राधिकारी कितना दमखम लगा रहे हैं, इसकी भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed