{"_id":"5db4a50f8ebc3e01702d2e1d","slug":"varansai-varanasi-news-vns4913195159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों का कूड़ा अब पसरा गलियों से लेकर सड़क तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों का कूड़ा अब पसरा गलियों से लेकर सड़क तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम की कवायद को कर्मचारी ही धता बताने में लगे हुए हैं। दीपावली के दौरान घरों में सफाई के बाद तो स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। लोगों ने घरों का कूड़ा उठाकर गलियों में और सड़क पर फेंक दिया है। समय से कूड़ा उठान नहीं होने से परेशानियां हो रही हैं। लोगों ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुआ है।
शनिवार को बृजइन्क्लेव कालोनी के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। पशुओं द्वारा कूड़े को बिखराने के कारण सड़क पर गंदगी पसरी रही। कूड़े का उठान नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शुकुलपुरा मोड़ पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सुंदरपुर नेवादा क्षेत्र की कैलाशपुरी कालोनी में सफाई कर्मियों ने सफाई तो की लेकिन कालोनी में ही कूड़े का ढेर लगाकर छोड़ दिया है।
आवारा पशुओं द्वारा कूड़े को बिखेरने के कारण लोगों को बदबू और गंदगी से दो चार होना पड़ रहा है। चेतगंज स्थित हबीबपुरा की गलियों में भी कई जगहों से कूड़े का उठान नहीं होने के कारण गंदगी पसरी रही। मंडुवाडीह क्षेत्र की कालोनियों में भी स्थिति बिगड़ने लगी है। मंडुवाडीह चौराहे से डीरेका की तरफ आगे बढ़ते ही बाएं तरफ कू ड़े का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
चेतनानगर कालोनी वासी भी कूड़े का उठान नहीं होने से परेशान हैं। कालोनी के चंद्रावती, प्रमोद कुमार, परमेश्वरी देवी, मिठाई लाल ने जिला प्रशासन से शीघ्र समस्या के निदान की मांग की है। इसके अलावा नेवादा, सरायनंदन, दशमी, बटुवापुरा, शुकुलपुरा में नियमित अंतराल पर कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। दीपावली की सफाई के बाद तो स्थिति और भी बदतर हो गई है।