फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Woman died of corona, 24 more including four junior doctors of BHU infected

वाराणसी : कोरोना से हुई महिला की मौत, बीएचयू के चार जूनियर डॉक्टर सहित 24 और संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 08:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Jul 2020 08:10 PM IST
सार

  • अब तक 22 मरीजो की हो चुकी है मौत
  • बिजली विभाग कर्मचारी, निजी डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

विज्ञापन
Varanasi: Woman died of corona, 24 more including four junior doctors of BHU infected
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी जिले में शनिवार को कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब 22 पहुंच गई है। इसके अलावा 24 नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बीएचयू के चार जूनियर डॉक्टर, बिजली विभाग कर्मचारी, निजी डाक्टर, लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट भी पॉजिटीव आई है। स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से शनिवार को 220 सैंपल की रिपोर्ट मिली। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि दाल मंडी निवासी 60 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है वह पहले से ही डायबिटीज, सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित थी और बीएचयू में इलाज चल रहा था। इसके अलावा जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे भेलूपुर के डुमराव बाग कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरुष, लंका के रश्मि नगर में 22 वर्षीय छात्रा शामिल हैं।
विज्ञापन



वहीं गणपति अपार्टमेन्ट लंका में रहने वाले बीएचयू के 29 वर्षीय जूनियर डॉक्टर, और ट्रामा सेंटर नर्सिंग हॉस्टल में रहने वाली 27 वर्षीय जूनियर डॉक्टर, सुश्रुत हॉस्टल ट्रामा सेंटर में रहने वाले 25 वर्षीय जूनियर डाक्टर के साथ ही बीएचयू आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के 25 वर्षीय जूनियर डाक्टर, जगतगंज निवासी 26 वर्षीय अकाउंटेंट और पुणे में फाइनेंस ऑफिसर भेलूपुर के विजय नगर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में दशाश्वमेध के टेढ़ी नीम में 34 वर्षीय कपड़े के व्यापारी और लंका के परमहंस नगर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय बिजली विभाग कर्मचारी के साथ ही एक निजी अस्पताल में 50 वर्षीय लैब टेक्नीशियन और जेतपुरा के दारानगर निवासी 21 वर्षीय स्टूडेंट और दारानगर में ही 62 वर्षीय इलेक्ट्रिक शॉप चलाने वाले व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।  

सीएमओ ने बताया कि बाग बरियार निवासी 58 वर्षीय कपड़ा व्यापारी, मैदागिन में मेडिकल शॉप चलाने वाली अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी सिगरा में 58 वर्षीय महिला के साथ ही जैतपुरा के खोजवा किरहिया में 50 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय और 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही बालाजी नगर लंका निवासी 39 वर्षीय निजी डाक्टर, डीएलडब्लू कॉलोनी ककरमत्ता में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति और भेलूपुर के ब्रह्मानंद कॉलोनी में 61 वर्षीय कपड़े के व्यापारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
 

लंका के सुंदरपुर में रहने वाली 58 वर्षीय महिला और गणेश धाम कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सिंह पांच मरीजो को डिस्चार्ज भी किया गया। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 600 हो गई है वहीं 340 के डिस्चार्ज होने और 22 की मौत के बाद अब 238 अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वास्थ विभाग को 856 रिपोर्ट का है इंतजार
जिले में स्वास्थ्य विभाग को अब बीएचयू से कुल 856 और सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि विभिन्न जगहों से  232 लोगों के सैंपल लेकर शनिवार को जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही अब तक भेजे गए 13119 सैंपल में 12263 की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 856 की रिपोर्ट आनी बाकी है।


ग्रीन जोन से रेड जोन में आया दारानगर और बाग बरियार सिंह
शनिवार को नए मरीज मिलने के बाद कॉल 19 हॉटस्पॉट बनाए गए। इसमें  पहले से ग्रीन जोन में चल रहे चेतगंज का बाग बरियार सिंह और दारानगर हॉटस्पॉट एक बार फिर रेड जोन में आ गया।सीएमओ ने बताया कि नए हॉटस्पॉट में बजरडीहा हनुमान मंदिर, गौतम नगर सुसुवाही, छितुपुरा,पिंडरा, डुमराव बाग कॉलोनी, रश्मि नगर,गणपति अपार्टमेंट लंका शामिल हैं।

विजय नगर कॉलोनी भेलूपुर टेढ़ीनिम,परमहंस आश्रम, अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी, किरहिया खोजवा, बालाजी नगर लंका डीएलडब्लू कॉलोनी ककरमत्ता, ब्रह्मानंद कॉलोनी दुर्गाकुंड, सुंदरपुर के साथ श्री गणेश धाम कॉलोनी को भी हॉट स्पाट बनाया गया है। इसके साथ ही कुल हॉटस्पॉट 290 में 132 रेड जोन 25 आरेंज जोन जबकि 133 ग्रीन जोन में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed