फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi will be the first district in UP, where the CNG boat will be operated in Ganga

यूपी का पहला जिला होगा वाराणसी जहां गंगा में चलेंगी सीएनजी नाव, 10 किमी की रफ्तार से भरेंगी फर्राटा 

Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Varanasi will be the first district in UP, where the CNG boat will be operated in Ganga
गंगा में नाव संचालन - फोटो : अमर उजाला

अविरल व निर्मल गंगा में पूरी तरह से सीएनजी नावों का संचालन देव दीपावली के समय से शुरू हो जाएगा। पहले फेज में 50 नाव सीएनजी से लैस होकर चलेंगी और इन नाव की सामान्य चाल 10 किमी प्रति घंटे की होगी। वाराणसी प्रदेश का पहला ऐसा जिला होगा, जहां सीएनजी से नाव का संचालन होगा।

विज्ञापन


सीएनजी में तब्दील एक नाव का केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने ट्रायल के तौर पर शनिवार को शुभारंभ भी किया। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए छोटी-बड़ी लगभग 2000 नाव को सीएनजी में बदला जाना है। गंगा में सीएनजी नाव का ट्रायल रन होने के बाद गेल व नगर निगम के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों को और धार देना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


गेल अधिकारियों के अनुसार गेल और नगर निगम के बीच नाव को सीएनजी में बदलने के लिए सीएसआर फंड के माध्यम से 29.7 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने को समझौता हुआ है। यह धन नगर निगम को गेल द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। छोटी नाव पर करीब 60 से 70 हजार की लागत आएगी और वहीं बड़ी नाव और बजरे पर लगभग दो लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देव दीपावली के आसपास सभी छोटे-बड़े नाव को सीएनजी में बदला जाना है। गेल इंडिया की ओर से तैयारी चल रही है। डीजल इंजन से चलने वाली नाव से होने वाले वायु व जल प्रदूषण, इंजन से आने वाली आवाजों व वाइब्रेशन से काशी वासियों को मुक्ति मिल जाएगी।

सुरेश तिवारी, मुख्य प्रबंधक मार्केटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed