फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Why did the students sit on dharna by closing the BHU Singh Gate? What is the matter?

Varanasi: बीएचयू सिंह द्वार बंद कर धरने पर क्यों बैठे छात्र, क्या है मामला?

Tue, 11 Apr 2023 09:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Apr 2023 09:23 AM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सिंह द्वार पर मंगलवार को छात्र धरने पर बैठे थे । छात्रों का कहना है कि उनके दो साथियों को पुलिस ने लंका थाने पर बैठाया है।

विज्ञापन
Varanasi: Why did the students sit on dharna by closing the BHU Singh Gate? What is the matter?
बीएचयू सिंह द्वार बंद कर धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सिंह द्वार पर मंगलवार को छात्र धरने पर बैठे थे । छात्रों का कहना है कि उनके दो साथियों को पुलिस ने लंका थाने पर बैठाया है। कल देर रात सीर गेट पर दुकानदार और छात्रों में मारपीट हुई थी। छात्रों का आरोप है कि अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी। छात्रों ने कहा कि दस बजे तक उनके दोनों साथी कैंपस में नहीं आए तो आंदोलन करेंगे। समझा बुझाकर धरना खत्म हुआ। 

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, कल देर रात सीर गेट पर दुकानदार से चाय बनाने को लेकर छात्रों का विवाद हुआ था। छात्रों द्वारा दुकानदार को पीटा गया, जिसमें उसका हाथ फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है। इससे गुस्साई पब्लिक ने भी छात्रों को पीटा। सूचना पर पहुंचे बीएचयू चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को लंका थाने ले जाकर बैठा दिया। आज सुबह छात्र बीएचयू सिंह द्वार पर धरने पर बैठ गए। साथी छात्रों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे। छात्रों का आरोप था कि सीर गेट के पास की दुकानों में अवैध शराब बेची जाती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि छात्रों के आरोप गलत हैं। पुलिस द्वारा  धरना खत्म कराया गया। दोनों पक्षों का चालान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed