फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weekend off on sunday Action will be taken if shops open on weekly closure

वाराणसी: रविवार को साप्ताहिक बंदी, दुकानें खुली तो होगी कार्रवाई- डीएम

Sun, 13 Sep 2020 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Sep 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi weekend off on sunday Action will be taken if shops open on weekly closure
वाराणसी में रविवार को साप्ताहिक बंदी, (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में अनलॉक-4 में रविवार को बाजार व दुकानें, मॉल और अन्य स्टोर सब बंद रहेंगे। सिर्फ वही सैलून सहित अन्य दुकानें खुलेंगी, जिनकी साप्ताहिक बंदी किसी अन्य दिन होती है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निर्देशित किया है कि साप्ताहिक बंदी का पालन कराया जाए।

विज्ञापन

इस बाबत संबंधित थाने के व्यापारी अपनी दुकानों की साप्ताहिक बंदी की सूचना 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करा दें। साप्ताहिक बंदी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं व्यापारियों ने इस नियम का स्वागत किया है।
विज्ञापन

 

साप्ताहिक बंदी पहले भी रविवार को बनारस में रहती थी, अब भी है। जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन सभी व्यापारी करें। -अशोक जायसवाल, महामंत्री, महानगर उद्योग व्यापार समिति 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर रविवार को साप्ताहिक बंदी का फैसला सही है। वहीं बंदी को लेकर अनावश्यक व्यापारियों को पुलिस प्रताड़ित न करें। -अजीत सिंह बग्गा, अध्यक्ष, वाराणसी व्यापार मंडल   

कोरोना से बचाव को व्यापारियों व ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर साप्ताहिक बंदी बेहद जरूरी है। सभी व्यापारियों को बंदी का पालन करना चाहिए। -राजकुमार शर्मा, महामंत्री, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल   

साप्ताहिक बंदी का व्यापारियों को पालन करना चाहिए। आपदा के इस घड़ी में सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन का सहयोग करें। -नंदलाल अरोड़ा, व्यापारी, नारियल बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed