फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather western disturbance active in February increased cold in Varanasi

Varanasi Weather: फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, काशी में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Tue, 03 Feb 2026 10:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Feb 2026 10:32 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में फरवरी की शुरुआत होते ही मौसम ने करवट ले लिया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड बढ़ गई है। उधर, मौसम विभाग ने चार फरवरी को यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Varanasi Weather western disturbance active in February increased cold in Varanasi
ठंड में गंगा घाट पर कुछ इस तरह दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में आधे से ज्यादा जनवरी ठंड के बगैर ही गुजर गई, मगर फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ के नए झोंके ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आगामी 10-15 फरवरी तक ठंडक बरकरार रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चार फरवरी को यलो अलर्ट जारी किया गया  है। पछुआ हवा 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही।

विज्ञापन


सोमवार को दृश्यता 600 मीटर रहा। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान पर मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंडक बढ़ी है। अगले चार फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलने का अनुमान है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ रह रहे व्यक्ति की गला रेतकर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार जनवरी के 20 से ज्यादा दिनों तक अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द रहा। वहीं जनवरी का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहता है। जनवरी में अधिकतम तापमान गिरने से ही ठंडक बढ़ती है लेकिन मौसम के बढ़ते तापमान के आंकड़े हैरान करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed