फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Updates: Today there may be relief from sun problem is increasing by cold

वाराणसी मौसम अपडेट: आज धूप से मिल सकती है राहत, गलन बढ़ा रही परेशानी

Sat, 08 Jan 2022 09:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Jan 2022 09:24 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Weather Updates: Today there may be relief from sun problem is increasing by cold
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी दिख रहा है। हालांकि धूप निकलने की संभावना है, लेकिन गलन ने लोगों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही हल्की धुंध के साथ दोपहर बाद चली पछुआ हवाओं ने सिहरन के साथ ही गलन भी बढ़ा दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री का अंतर रहा। नमी की मात्रा 99 फीसदी होने के कारण पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह सूर्य कोहरे की ओट में छिपे रहे। दोपहर बाद कोहरा कम हुआ तो पछुआ हवाओं ने ठिठुराना शुरू कर दिया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दस जनवरी तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है। चौराहों पर भी लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे रहे तो घाटों पर भी लोगों ने ठंड से राहत के लिए इंतजाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही मौसम बदला है। इसका असर दस जनवरी तक देखने को मिलेगा। ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

बनारस क्लब ने जलवाया अलाव
बनारस क्लब की ओर से शहर में तीन चौराहों पर अलाव के इंतजाम किए गए। बनारस क्लब के सचिव दीपक माहेश्वरी ने बताया कि कचहरी चौराहा, आंबेडकर चौराहा और जेल रोड पर अलाव जलवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed