वाराणसी मौसम: अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की आई गिरावट, हवा की गुणवत्ता हुई बेहद खराब
पिछले तीन चार दिन से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। सुबह धुंध छाने के साथ ही हवा में नमी भी बढ़ी है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। यही कारण है कि पिछले दिनों की तुलना में आज ठंड अधिक लग रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में ठंड का असर अब दिखने लगा है, सुबह-सुबह घना कोहरा भी अब छाने लगा है, शाम को भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। पिछले तीन चार दिनों से हल्की धूप, नम पछुआ हवाओं के चलने के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आज तापमान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
आज अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, हवा की गुणवत्ता देखें तो फिर से बनारस बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हिमालय पर जिस तरह से संकेत मिल रहा है, उससे दिसंबर के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी की भी संभावना है। दो से पांच दिसंबर तक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।
अभी कुछ दिनों से वाराणसी के ज्यादातर इलाके वायु गुणवत्ता सूंचकांक 290-300 के बीच में थे, जो अस्वस्थ सूची में आते हैं। लेकिन फिरप एक्यूआई 185-200 के बीच पहुंच गया था। गुरुवार को एक्यूआई फिर से 220 से 230 के बीच पहुंच गया, जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है।