फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Weather Update: Minimum temperature reached seven degrees melting increased in night due to western disturbance there is possibility of rain

मौसम अपडेट: न्यूनतम तापमान पहुंचा सात डिग्री, रात में गलन बढ़ी, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की संभावना

Wed, 15 Dec 2021 09:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Dec 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
varanasi Weather Update: Minimum temperature reached seven degrees melting increased in night due to western disturbance there is possibility of rain
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाएं चल रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में और सुबह में ठंड अधिक हो गई है। सुबह के समय सड़के सुनसान दिखाई देने लगी हैं। अधिकतम तापमान भी 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी का दौर धीरे-धीरे शुरू होने लगा है। सुबह-शाम के समय चलने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। हालांकि अभी दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने की भी संभावना है।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा। सर्दी के चलते मार्निंग वॉक पर निकलने वालों को गर्म कपड़ों में पूरी तरह शरीर को कवर करके जाना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के दौरान ठंडी हवाएं चलने के साथ तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है। सुबह के समय कोहरा बढ़ने लगा है, जिसके चलते आर्द्रता 81 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस समय शहर की सड़कों पर सबसे अधिक बिक्री मूंगफली की हो रही है।

मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले समय में तापमान में गिरावट की संभावना है। 16 से 17 दिसंबर को बादलों की आवाजाही रहेगी। वायुमंडल में एक किलोमीटर ऊपर 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed