फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather update Humid westerly winds again increased cold schools opened from today

Varanasi Weather: नम पछुआ हवाओं ने बनारस में फिर बढ़ा दी ठंड, आज से खुल गए स्कूल

Mon, 16 Jan 2023 11:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 11:04 AM IST
सार

नम पछुआ हवाओं के चलने के कारण वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। सोमवार  सुबह की शुरुआत धूप के साथ ही लेकिन तपिश ना के बराबर रही।

विज्ञापन
Varanasi Weather update Humid westerly winds again increased cold schools opened from today
रेलवे स्टेशन के बाहर धूप में बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो, तीन दिन से तेज धूप और कम रफ्तार से हवा चलने से राहत के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। नम पछुआ हवाओं के चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। सोमवार  सुबह की शुरुआत धूप के साथ ही लेकिन तपिश ना के बराबर रही। सुबह से ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में सुबह का औसत तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का आकलन है कि दो दिन बाद ठंडक बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। बहरहाल, 20 दिनों के बाद आज से वाराणसी के स्कूल खुल रहे हैं। डीएम ने आदेश दिया है सोमवार से इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से चलेंगे।
विज्ञापन


इधर मौसम में बदलाव के कारण पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को 20.6 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह के शुरुआती तीन दिन में कोहरा छाए रहने ओर गलन की वजह से आम जनजीवन प्रभावित रहा।

सोमवार से बुधवार तक तो धूप ही नहीं निकली। इसके बाद बृहस्पतिवार से दिन में धूप निकली और हवा की नमी कम हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को सुबह से ही तेज हवाएं चलती रही। इस वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी एक बार फिर से होने लगी है। इस वजह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी दिख रही है। तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed