फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather update forecast of Storm and rain alert in February

Varanasi Weather: बनारस में 10 दिन बाद लौटी ठंड, बारिश के साथ हो सकती है फरवरी की शुरुआत; जानें- मौसम का हाल

Sat, 31 Jan 2026 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 31 Jan 2026 10:39 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में ठंड फिर लौट आई है। बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने 48 घंटे में तापमान को गिरा दिया है। वहीं फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Varanasi Weather update forecast of Storm and rain alert in February
ठंड में स्टेशन पर शॉल ओढ़कर बैठी महिला यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में 10 दिनों के बाद ठंड वापस लौट आई। दो और तीन फरवरी को बारिश का अलर्ट भी है। शनिवार की सुबह गलन भरी ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के चलते घाटों और सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम रही। वहीं बादल छाए रहने से गिन चढ़ने के बाद भी धूप नहीं निकली। ऐसे में लोगों ने सिहरन महसूस किया। 

विज्ञापन


वहीं यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार 31 जनवरी यानी आज तापमान में गिरावट के साथ कोहरे में वृद्धि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और सूखी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने 48 घंटे में तापमान को गिरा दिया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बीएचयू बवाल: 100 वीडियो, 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस; पथराव में तीन छात्र हुए थे घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा शुक्रवार का मौसम
उधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 19.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री ज्यादा 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार के मुकाबले तापमान तीन डिग्री नीचे रहा। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी तेज पछुआ चली तो काशीवासियों को फिर से ठिठुरन का अहसास हुआ। दिन में बादल भी छाए रहे। दोपहर बाद चुभने वाली धूप निकल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed