वाराणसी मौसम: ठंड से अभी राहत नहीं, कल जम्मू से भी ज्यादा सर्द रहा दिन, जानें आज कितना रहेगा तापमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में अभी तापमान में और कमी की संभावना जता रहे हैं। जिससे अधिक ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आज तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। लेकिन नम हवाओं के चलते धूप का असर नहीं दिखेगा। आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बुधवार को वाराणसी जम्मू सी सर्दी देखने को मिली थी। जम्मू का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि वाराणसी का तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यही नहीं दिल्ली के न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ के 8.1 डिग्री सेल्सियस से भी बनारस का तापमान कम ही रहा। यहीं वजह है कि सुबह और शाम को गलन अधिक रही।
दो दिन से जिस तरह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, उसका असर है कि गलन अधिक लग रही है। मंगलवार से ही इसमें तेजी से बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को दिन में धूप न निकलने और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के बाद बुधवार को दिन भर नम हवाओं के चलने के साथ ही गलन बरकरार रही।
हालांकि कुछ देर तक दोपहर में धूप भी जरूर निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है, इसका असर है कि मैदानी भागों में ठंड बढ़ी है। तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
तापमान एक नजर में
अधिकतम न्यूनतम
वाराणसी 15.6 7.0
जम्मू 12.4 10.2
लखनऊ 14.6 8.1
दिल्ली 16.2 7.6
रोडवेज परिसर में ठंड से ठिठुर रहे यात्री
कैंट स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डे के परिसर में ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। परिसर में छत तो है लेकिन चारों ओर से चहारदीवारी नहीं है। कड़ाके की इस ठंड में यहां बचाव की कोई व्यवस्था न होने की वजह से यात्री ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। परिसर में यात्रियों के लिए कहीं भी प्रतीक्षा हॉल नहीं है। प्लेटफार्म पर मौजूद कुर्सियां भी बैठने के लिए नाकाफी है, इस वजह से ज्यादात्तर यात्री जमीन पर बैठने को मजबूर हो जाते हैं। बुधवार को रोडवेज परिसर में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला।