{"_id":"5edf341bd986db4e28710f5e","slug":"varanasi-weather-summer-monsoon-will-arrive-one-week-late-temperature-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीखी धूप ने सभी को झुलसाया, दो दिन बाद से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीखी धूप ने सभी को झुलसाया, दो दिन बाद से बारिश के आसार
Tue, 09 Jun 2020 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:32 PM IST
सार
- मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक 11 जून से मौसम में बदलाव की संभावना।
- वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बूंदाबादी के भी आसार।
- 15 जून के बाद से प्री मानसून की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जून में दोपहर को धूप इतनी तीखी हो जा रही है कि घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि पिछले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिले हैं। जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। बारिश और बादल होने की वजह से तापमान में गिरावट हो जाती है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया था लेकिन मंगलवार सुबह से ही धूप बहुत तीखी लगने लगी है। यही नहीं हवा भी नहीं चली, जिससे कि लोगो कों उमस से राहत मिले।
विज्ञापन
हलांकि मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक 11 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है और वाराणसी समेत आसपास के जिलों में कहीं बूंदाबादी तो कहीं हल्की से तेज बारिश के भी आसार हैं। 15 जून के बाद से प्री मानसून की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन