{"_id":"66419fd8a294e95d6a08da34","slug":"varanasi-weather-news-update-relief-from-humid-heat-due-to-cold-wind-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदला मिजाज, धूल भरी हवा चलने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदला मिजाज, धूल भरी हवा चलने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Mon, 13 May 2024 10:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 13 May 2024 10:36 AM IST
सार
काशी में मौसम का मिजाज बदलने का सिलसिला जारी है। दो दिन पहले हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो रविवार को दिन में फिर से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। इसके बाद शाम को धूल भरी हवा चलने के बाद मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को भी सुबह में ठंडी हवा से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर तेज हवा के साथ उड़ती धूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार की सुबह ठंडी हवा चलती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी निकली, लेकिन हवा की नमी के कारण धूप का असर कम रहा।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पहले हुई बारिश से जहां थोड़ी राहत मिली थी, वहीं रविवार को दिन में तेज धूप और हवा न चलने से उमस रही। हालांकि, शाम को धूल भरी तेज हवा चलने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
धूल भरी हवा चलने का सबसे अधिक असर घाटों पर देखने को मिला। यहां परिवार संग पहुंचे लोग हवा तेज होने की वजह से लोग किनारे सुरक्षित जगह पर चले गए। कुछ देर बाद हवा चलनी बंद हो गई तो स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
मौसम में इस बदलाव की वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि रविवार को भी 39.4 रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 27.0 से कम होकर 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि सोमवार को भी धूल भरी आंधी के साथ ही बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना बनी है।