फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather News Update mercury crossed 44 in April for second time in five years

Varanasi Weather: काशी में सूरज उगल रहा आग, अप्रैल में पांच साल में दूसरी बार पारा पहुंचा 44 के पार

Sun, 04 May 2025 06:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 May 2025 06:04 AM IST
सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में मौसम कहर ढा रहा है। मई के शुरुआत होते ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। धूप ने बेचैनी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Varanasi Weather News Update mercury crossed 44 in April for second time in five years
गंगा की लहरों के बीच नाव पर फोटो खिंचवाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल में मौसम के उलटफेर के बाद मई में भी मौसम तेजी से बदलने लगा। अप्रैल महीने में ऐसा पांच साल में दूसरी बार हुआ जब अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। चार दिन से गर्मी से राहत के बाद शनिवार को दिन में तीखी धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात में भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।

विज्ञापन


अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्म हवाओं के चलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान भी 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसी बीच अंतिम सप्ताह में तीन दिन तक लू चलने से चेहरा झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी। अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, पिछले चार दिन से सुबह और शाम हवा में नमी बढ़ने और बादलों की आवाजाही ने गर्मी से लोगों को राहत दी। तापमान भी कम होकर 40 के नीचे आ गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल अप्रैल महीने का अधिकतम तापमान 44.2 रहा। पिछले पांच साल से अप्रैल महीने का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इस महीने में पिछले कुछ सालों में 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकाॅर्ड किया गया है, लेकिन पिछले पांच साल में केवल दूसरी बार 44 के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा न्यूनतम तापमान

शनिवार को दिन में तीखी धूप होने के साथ ही गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को भी हवा नहीं चली। इस बदलाव से तापमान भी पिछले 24 घंटे में बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, शनिवार को 38.1 रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.5 से बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस महीने में तीखी धूप होने के साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

अप्रैल में पांच साल का तापमान

 

साल अधिकतम न्यूनतम
2025 44.2 17.2
2024 43.1 19.6
2023 42.5 15.5
2022 45.0 19.6
2021 43.6 15.0

 
तापमान डिग्री सेल्सियस में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed