{"_id":"61495a0d8ebc3ebd6b0d2a5e","slug":"varanasi-weather-minimum-temperature-has-increased-again-weather-change-due-to-formation-of-low-pressure-system-in-bay-of-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी मौसम: न्यूनतम तापमान फिर हुई बढ़ोत्तरी, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने से हो रहा मौसम में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी मौसम: न्यूनतम तापमान फिर हुई बढ़ोत्तरी, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने से हो रहा मौसम में बदलाव
Tue, 21 Sep 2021 09:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।................
दो दिनों तक बारिश होने के बाद उमस फिर सताने लगी है। हालांकि आज आसमान में बादल मंडरा रहे हैं, जिससे कभी धूप दिखती है तो कभी गायब हो जाती है। रविवार को रविवार सुबह मौसम साफ रहने के बाद करीब 11 बजे अचानक इसमें बदलाव हो गया। कुछ जगहों पर तो हवा में नमी के साथ ही झमाझम बारिश हुई तो कुछ जगहों पर केवल बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि सोमवार को रविवार के मुकाबले मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम 24.6 सेल्सियस रहा। लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी भी हुई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने से बदलाव हो रहा है। तीन-चार दिन यही स्थिति रहने के आसार हैं। इस साल समय से पहले मानसून आने के बाद से ही जून से अगस्त तक तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन सितंबर में कम हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
इस महीने अब तक 130 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार सुबह बीएचयू, सुंदरपुर, वरुणापार, भिखारीपुर, सिगरा आदि जगहों पर तेज बारिश हुई।