Varanasi Weather: चार साल में दूसरी बार अक्तूबर में पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार, गर्मी से बेचैन हो रहे लोग
Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में चार साल में दूसरी बार अक्तूबर में पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। यही वजह है कि अक्तूबर के महीने में उमस भरी गर्मी और तीखी धूप से लोगों का हाल बेहाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर के महीने में दिन में तीखी धूप हो रही है। गर्मी और उमस से लोग बेचैन हो गए हैं। हवा भी नहीं चल रही है। अक्तूबर माह में पिछले कुछ वर्षों में तापमान की अगर बात करें तो चार साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब अक्तूबर के पहले सप्ताह में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
मानसून के 25 जून को दस्तक देने के बाद जून, जुलाई में तो कोटा से कम बारिश हुई, लेकिन अगस्त, सितंबर में थोड़ी अच्छी बारिश हुई है। पिछले महीने बारिश, हवा में नमी की वजह से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। वो इस महीने बढ़ गया है। रात में थोड़ी सिहरन लग रही है, लेकिन दिन में तेज धूप हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार बादलों की आवाजाही कम होने की वजह से ही तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव दिखने की संभावना है। अभी दिन में धूप थोड़ी तेज रहेगी।
पिछले सालों में 06 अक्तूबर का तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2024 33.4 23.7
2023 31.8 25.5
2022 32.3 23.8
2021 33.2 23.6
तापमान डिग्री सेल्सियस में