फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather forecast Warm night alert and heat like 44 degrees

Varanasi Weather: काशी में वार्म नाइट का अलर्ट, दिन में 44 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास; जानें- मौसम का हाल

Mon, 29 Apr 2024 03:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Apr 2024 03:38 PM IST
सार

काशीवासियों को गर्मी ने बेहाल कर रखा है। रात में भी दिन जैसी तपिश महसूस की जा रही है। दिन में चिलचिलाती धूप लोगों को 44 डिग्री जैसा गर्मी का एहसास करा रही है। अगले दो दिनों तक हीटवेव चलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Varanasi weather forecast Warm night alert and heat like 44 degrees
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार की सुबह से चिलचिलाती धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ ही और तपाती रही। गर्मी ऐसा सितम ढा रही है कि दोपहर में सड़कों व घाटों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। धूप से शहरवासी दिनभर परेशान रहे। इस दौरान हीट वेव भी चली। 

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन तपिश और गर्मी 44 डिग्री जैसी महसूस हुई। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि हीट वेव दो दिन और चलेगी। मौसम विभाग ने काशी में वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि दिन जैसी तपिश रात में भी महसूस होगी। गर्मी का सितम जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से ही तेज धूप हुई। सुबह 10 बजे ही अधिकतम पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। दोपहर एक बजे तक पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है। इस कारण झुलसाने वाली गर्मी महसूस की गई। दिन के साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। इसी वजह से मौसम विभाग ने वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात की गर्मी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वातावरण की नमी 27 रही, जो सामान्य से कम

Varanasi weather forecast Warm night alert and heat like 44 degrees
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

काशी के वातावरण में नमी (आर्द्रता) 27 रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से कम है। इस सीजन में सामान्य तौर पर वातारण की नमी 30 से ज्यादा रहती है। नमी कम होने के कारण प्यास ज्यादा लगती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने का खतरा बना रहता है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि वातावरण की नमी लगातार कम हो रही है। यह ठीक नहीं है।

इन जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट

  • वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ।
  • यहां चल रही हीट वेव
  • वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र।


कब घोषित होती है हीट वेव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री होने पर हीट वेव घोषित की जाती है। अगर सामान्य तापमान से पारा 6.4 डिग्री से अधिक है, तो गंभीर हीट वेव घोषित कर दी जाती है। वहीं, अगर अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर जाता है तो भीषण लू की घोषणा कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed