{"_id":"6625d711e045cd3663066286","slug":"varanasi-weather-forecast-update-today-temperature-increases-and-heat-wave-alert-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हीटवेव का अलर्ट: अप्रैल में ही निकल रही मई-जून जैसी धूप, पारा 43 डिग्री के पार; जानें- मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हीटवेव का अलर्ट: अप्रैल में ही निकल रही मई-जून जैसी धूप, पारा 43 डिग्री के पार; जानें- मौसम का हाल
Mon, 22 Apr 2024 08:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:48 AM IST
सार
वाराणसी में गर्मी का तेवर अभी से देखने को मिल रहा है। अप्रैल में ही मई-जून की तरह निकल रही धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। सूरज की तल्खी बढ़ने से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं पारा और बढ़ने से आगे का मौसम भी गर्म रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण अस्सी घाट पर छाया सन्नाटा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीखी धूप और गर्म हवाओं ने पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। यह औसत से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार औसतन 43-44 डिग्री सेल्सियस पारा मई में होता है। पारे में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आगे का मौसम भी गर्म रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम पारा लगभग 3.4 डिग्री कम होकर 40.3 और न्यूनतम 0.2 डिग्री कम होकर 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि इससे शहरवासियों को कोई राहत नहीं मिली। अप्रैल महीने के शुरुआती सप्ताह से ही सूरज की तल्खी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
पहले सप्ताह तक औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा। हालांकि दूसरे सप्ताह में एक-दो दिन नम हवाएं चलीं तो लगा राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरा सप्ताह बीतने के बाद से मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि हर कोई बेचैन हो गया है। दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है।
विज्ञापन
पांच दिन हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले पांच दिन तक दिन और रात दोनों गर्म रहेंगे। फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। गर्म हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
तापमान एक नजर में
तापमान एक नजर में
| दिनांक | अधिकतम | न्यूनतम |
| 21 अप्रैल | 40.3 | 24.8 |
| 20 अप्रैल | 43.7 | 25.0 |
| 19 अप्रैल | 42.8 | 25.0 |
| 18 अप्रैल | 40.2 | 22.8 |
| 17 अप्रैल | 40.1 | 24.5 |
| 16 अप्रैल | 41.4 | 25.0 |
| 15 अप्रैल | 40.8 | 23.8 |
| 14 अप्रैल | 39.2 | 26.0 |
| 13 अप्रैल | 39.2 | 21.0 |
| 12 अप्रैल | 38.1 | 21.6 |