फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today Temperature increases and heat wave alert

वाराणसी में हीटवेव का अलर्ट: अप्रैल में ही निकल रही मई-जून जैसी धूप, पारा 43 डिग्री के पार; जानें- मौसम का हाल

Mon, 22 Apr 2024 08:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Apr 2024 08:48 AM IST
सार

वाराणसी में गर्मी का तेवर अभी से देखने को मिल रहा है। अप्रैल में ही मई-जून की तरह निकल रही धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। सूरज की तल्खी बढ़ने से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं पारा और बढ़ने से आगे का मौसम भी गर्म रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today Temperature increases and heat wave alert
बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण अस्सी घाट पर छाया सन्नाटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीखी धूप और गर्म हवाओं ने पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। यह औसत से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार औसतन 43-44 डिग्री सेल्सियस पारा मई में होता है। पारे में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आगे का मौसम भी गर्म रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम पारा लगभग 3.4 डिग्री कम होकर 40.3 और न्यूनतम 0.2 डिग्री कम होकर 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि इससे शहरवासियों को कोई राहत नहीं मिली। अप्रैल महीने के शुरुआती सप्ताह से ही सूरज की तल्खी बढ़ने लगी। 
विज्ञापन


पहले सप्ताह तक औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा। हालांकि दूसरे सप्ताह में एक-दो दिन नम हवाएं चलीं तो लगा राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरा सप्ताह बीतने के बाद से मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि हर कोई बेचैन हो गया है। दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले पांच दिन तक दिन और रात दोनों गर्म रहेंगे। फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। गर्म हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

तापमान एक नजर में
 
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
21 अप्रैल 40.3 24.8
20 अप्रैल 43.7 25.0
19 अप्रैल 42.8 25.0
18 अप्रैल 40.2 22.8
17 अप्रैल 40.1 24.5
16 अप्रैल 41.4 25.0
15 अप्रैल 40.8 23.8
14 अप्रैल 39.2 26.0
13 अप्रैल 39.2 21.0
12 अप्रैल 38.1 21.6

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed