फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today temperature above 40 degrees for 23 days

Varanasi Weather: 23 दिन से 40 डिग्री के पार है तापमान, 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं

Sun, 16 Jun 2024 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 16 Jun 2024 11:30 AM IST
सार

Varanasi Weather Forecast Update Today : वाराणसी में गर्मी का कहर जारी है। पिछले 23 दिन से जिले में 40 डिग्री सेल्सियस पार तापमान बना हुआ है।गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है।   

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today temperature above 40 degrees for 23 days
Varanasi Weather News - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थिति यह है कि पिछले 23 दिन से तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से पार बना हुआ है। इसके पहले 23 मई को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था। अब लोग गर्मी से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मई के अंतिम सप्ताह में तापमान के 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद 140 साल का रिकॉर्ड टूट गया था। इसके बाद से ही तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। जून में पिछले दस दिन से हर दिन लू इस तरह चल रही है कि दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रात में पंखा और कूलर चलने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। शनिवार का मौसम पिछले दो-तीन दिन से अधिक गर्म रहा। रात नौ बजे भी 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून की सक्रियता थोड़ी बहुत देखने को मिल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो 20 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Weather Forecast Update Today temperature above 40 degrees for 23 days
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

नौ दिन का तापमान
 

तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 जून 46.0 31.2 डिग्री सेल्सियस
14 जून 45.9 32.0
13 जून 45.6 30.0
12 जून 46.2 29.7
11 जून 45.3 27.0
10 जून 45.3 29.2  
09 जून 44.6 29.8
08 जून 44.3 27.9
07 जून 44.0 27.8

 

मणिकर्णिका घाट पर सप्ताह भर में दोगुनी हो गई शवों की संख्या

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों में जहां 35 से 40 शव को लेकर लोग आते थे, वहीं सप्ताह भर से यह संख्या 80 से 90 तक पहुंच जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। डोमराजा परिवार से शालू चौधरी का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में एक सप्ताह से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed