फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today Heat wave alert issued after two days

Varanasi Weather: वाराणसी में दो दिन बाद हीट वेव का अलर्ट जारी, दोपहर 12 से तीन बजे तक न निकलें बाहर

Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
सार

Varanasi Weather Forecast Update Today: वाराणसी में प्रचंड गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में यहां दो दिन हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टरों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today Heat wave alert issued after two days
गोदौलिया पर तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए बर्फ का गोला खाती महिला। - फोटो : उज्जवल गुप्ता

विस्तार

गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन बाद हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं डॉक्टरों ने दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसको लेकर अस्पतालों में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। क्योंकि इस समय सूर्य की रोशनी सीधी होती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी से बचाव के आसार नहीं है। दिन में गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को धूप पिछले तीन-चार दिनों से भी अधिक रही। इस कारण शहर की कुछ सड़कों पर आवाजाही कम रही और घाटों पर भी सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो दिन बाद से हीट वेव चलने और पारा 45 डिग्री सेल्सियस और उसके पार जाने का अलर्ट भी जारी किया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.6 अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.0 रिकाॅर्ड किया गया। जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम अभी आगे भी गर्म रहेगा। हीट वेव चलने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।

एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 मई 43.4 27.0
15 मई 42.6 27.0
14 मई 41.7           25.2
13 मई 39.8 25.8
12 मई 39.4 26.0
11 मई 39.8 27.0
10 मई 37.0             27.0
विज्ञापन

ओपीडी में डायरिया वाले मरीजों की संख्या अधिक

अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर चलने वाली ओपीडी में भी उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्या वाले मरीज डॉक्टरों को दिखाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि गर्मी का मौसम अधिक सतर्कता बरतने वाला होता है। इससे बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें, इस तरह की जानकारी वाला पोस्टर भी चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed