{"_id":"6646abd9053f5104660b2e0c","slug":"varanasi-weather-forecast-update-today-heat-wave-alert-issued-after-two-days-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: वाराणसी में दो दिन बाद हीट वेव का अलर्ट जारी, दोपहर 12 से तीन बजे तक न निकलें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: वाराणसी में दो दिन बाद हीट वेव का अलर्ट जारी, दोपहर 12 से तीन बजे तक न निकलें बाहर
Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
सार
Varanasi Weather Forecast Update Today: वाराणसी में प्रचंड गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में यहां दो दिन हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टरों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गोदौलिया पर तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए बर्फ का गोला खाती महिला।
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
विस्तार
गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन बाद हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं डॉक्टरों ने दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसको लेकर अस्पतालों में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। क्योंकि इस समय सूर्य की रोशनी सीधी होती है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी से बचाव के आसार नहीं है। दिन में गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को धूप पिछले तीन-चार दिनों से भी अधिक रही। इस कारण शहर की कुछ सड़कों पर आवाजाही कम रही और घाटों पर भी सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी से बचाव के आसार नहीं है। दिन में गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को धूप पिछले तीन-चार दिनों से भी अधिक रही। इस कारण शहर की कुछ सड़कों पर आवाजाही कम रही और घाटों पर भी सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम विभाग ने दो दिन बाद से हीट वेव चलने और पारा 45 डिग्री सेल्सियस और उसके पार जाने का अलर्ट भी जारी किया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.6 अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.0 रिकाॅर्ड किया गया। जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम अभी आगे भी गर्म रहेगा। हीट वेव चलने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह का तापमान
| तारीख | अधिकतम | न्यूनतम |
| 16 मई | 43.4 | 27.0 |
| 15 मई | 42.6 | 27.0 |
| 14 मई | 41.7 | 25.2 |
| 13 मई | 39.8 | 25.8 |
| 12 मई | 39.4 | 26.0 |
| 11 मई | 39.8 | 27.0 |
| 10 मई | 37.0 | 27.0 |
ओपीडी में डायरिया वाले मरीजों की संख्या अधिक
अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर चलने वाली ओपीडी में भी उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्या वाले मरीज डॉक्टरों को दिखाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि गर्मी का मौसम अधिक सतर्कता बरतने वाला होता है। इससे बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें, इस तरह की जानकारी वाला पोस्टर भी चस्पा कराया गया है।