फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today Cold record is being created in Varanasi due to wind

Varanasi Weather:बर्फीली हवाओं ने काशीवासियों को कंपाया, ट्रेन-विमान प्रभावित; जानें कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम

Thu, 25 Jan 2024 10:01 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Jan 2024 10:01 AM IST
सार

वाराणसी में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। ठंड के चलते लोगों का हाल बेहाल है। कई दिनों से घने कोहरे और शीतलहर के कारण ट्रेनें व फ्लाइटें भी प्रभावित हो रही हैं। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today Cold record is being created in Varanasi due to wind
varanasi weather news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीवासियों को कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार की सुबह कोहरे का असर थोड़ा कम रहा लेकिन, गलन बरकरार रही। बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। आग जलाकर लोग सुबह से सेंकते रहे। वहीं सड़क पर लोग भारी-भरकम गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिख रहे हैं। कई दिनों से पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के चलते स्कूलों में भी छुट्टियां पड़ी हैं। वहीं ट्रेनें व फ्लाइटें भी लगातार प्रभावित हो रही हैं। 

विज्ञापन


इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिमी हवाओं का दबाव बना है। इस कारण ठंड से अभी इस सप्ताह तक राहत नहीं मिलने वाली। फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन


नौ साल में सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
मौसम के मिजाज ने बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान का नया रिकॉर्ड बन गया। पिछले नौ साल में 24 जनवरी के दिन का तापमान इस साल सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान औसत से 12 डिग्री सेल्सियस कम होकर 11.4 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले दो दिन से घना कोहरा छा रहा था। बुधवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जनवरी का तापमान
साल   अधिकतम न्यूनतम
2024   11.4       6.6
2023   27.5    11.8
2022  19.5     14.0
2021  19.6     11.2
2020  20.0     7.0
2019  23.1    12.2
2018  25.2    12.5
2017  21.0    7.6
2016  18.0     7.0
2015  23.0    11.6
तापमान डिग्री सेल्सियस में

शिवगंगा 14 और सेनानी एक्सप्रेस 15 घंटे लेट

कोहरे के कारण बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सर्वाधिक 15 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 14 घंटे रही। वहीं, चौरीचौरा एक्सप्रेस 13.20 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 13 घंटे तक लेट रहीं। नई दिल्ली से कैंट आने वाली 22435 वंदेभारत भी 6 घंटे लेट रात आठ बजे पहुंची। इसे रीशेड्यूल कर रात लगभग नौ बजे चलाया गया। इन ट्रेनों के अलावा नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 घंटे, मालदा टाउन-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे व एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस 6.15 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

परेड समारोह खत्म होने पर तिलक ब्रिज से गुजरेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
गणतंत्र दिवस परेड समारोह के दौरान शुक्रवार को नई दिल्ली के तिलक ब्रिज पर रेल यातायात डेढ़ घंटे के लिए बाधित रहेगा। अस्थायी रूप से निलंबित होगा। इस दौरान ट्रेनें डायवर्ट, शार्ट टर्मिनेट और रोक कर चलाई जाएंगी। इसमें 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर परेड समाप्त होने तक नई दिल्ली में रोका जाएगा। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक अस्थाई रूप से यातायात निलंबित रहेगा।

दोपहर बाद एयरपोर्ट पर उतरे विमान, छह उड़ानें रद्द

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह दृश्यता कम होने के कारण दोपहर बाद विमान उतर सके। एयरपोर्ट परिक्षेत्र में हवा में चक्कर काटने के बाद तीन विमान लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट हो गए। वहीं, छह उड़ानें रद्द हो गईं।

हवा में चक्कर लगाने के बाद तीन विमान लखनऊ डायवर्ट
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अकासा बंगलूरू का विमान 3 घंटे 30 मिनट की देर से दोपहर 12.40 बजे एयरपोर्ट परिक्षेत्र में पहुंचा और छह चक्कर लगाने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू का विमान आईएक्स और मुंबई से पहुंचा एयर इंडिया का विमान एआई 695 भी हवा में चक्कर लगाने के बाद लखनऊ डायवर्ट हो गया। हालांकि मौसम ठीक होने के बाद शाम 4 बजे के बाद तीनों विमान वाराणसी पहुंचे और 6-7 घंटे की देरी से अपने गंतव्य को रवाना हुए। 

इंडिगो दिल्ली का विमान छह घंटे, एयर इंडिया दिल्ली का विमान चार घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू का विमान साढ़े पांच घंटे, इंडिगो कोलकाता का विमान साढ़े तीन घंटे, इंडिगो हैदराबाद का विमान दो घंटे, एयर इंडिया मुंबई का विमान छह घंटे, इंडिगो दिल्ली का विमान डेढ़ घंटे की देरी और स्पाइस जेट जयपुर का विमान तीन घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू का विमान दो घंटे की देरी से पहुंचा। इसके अलावा इंडिगो के पांच और स्पाइस जेट की एक उड़ान निरस्त कर दी गई। इंडिगो की लखनऊ, बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद, भुनेश्वर और स्पाइस जेट की दिल्ली की उड़ान निरस्त रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed