फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Severe cold broke nine years record

काशी में ठंड का कहर: भीषण सर्दी ने तोड़ा नौ साल का रिकॉर्ड, कुछ दिन और नहीं मिलेगी ठंड से राहत

Mon, 15 Jan 2024 12:00 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

वाराणसी में ठंड का कहर जारी है। सर्दी व कोहरे का प्रभाव ट्रेनों व विमानों पर पड़ रहा है। वहीं स्कूलों में भी ठंड को लेकर छुट्टी कर दी गई है। मकर संक्रांति के पर्व पर भी सुबह से गलन बरकरार है। ठंड से लोग कांपते रहे।

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Severe cold broke nine years record
varanasi weather news - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

काशी में लगातार तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटता गया, लेकिन गलन बरकरार रही। भीषण ठंड के बीच मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालु भोर से ही गंगा घाट पर स्नान को पहुंचे। लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। मौसम खराब होने के चलते सड़क पर वाहनों की बत्ती जलाकर जाते लोग दिखे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सप्ताह के आखिरी से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन

 
बता दें कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में रविवार को भी पूरे दिन धूप ठंड का कहर जारी रहा। शाम को गलन ने लोगों को और कंपा दिया। नौ साल बाद 14 जनवरी को सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 2015 में अधिकतम तापमान 15.8 दर्ज किया गया था। रविवार को इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पछुआ हवा में नमी बढ़ गई है। दिन में भले ही धूप हो रही है, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सोमवार कोरामनगर, कज्जाकपुरा, आदमपुर, शिवपुर, लहरतारा, सामनेघाट, भगवानपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आराजीलाइन, राजातालाब, रोहनिया, पिंडरा सहित ग्रामीण इलाकों में अन्य दिनों की तुलना में गलन भी अधिक रही। उधर, रविवार को अधिकतम 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 8.4 रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

Varanasi Weather Forecast Update Severe cold broke nine years record
varanasi weather news - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अभी तीन-चार दिन और सक्रिय रहेगा। इस सप्ताह गुरुवार-शुक्रवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

पांच दिन में 10 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
पांच दिन में अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस गिर गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इसमें 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 14 जनवरी को तापमान 13.7 रिकाॅर्ड किया गया। इसके अलावा 10 जनवरी का न्यूनतम तापमान 12.5 और 14 जनवरी को 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

हवाई मार्ग में बाधा, कई विमान डायवर्ट

एयरपोर्ट पर रविवार की सुबह दस बजे तक दृश्यता 50 मीटर होने के चलते दस उड़ानें निरस्त हो गईं। वहीं, छह उड़ानें एक से पांच घंटे विलंबित रहीं। इस दौरान कई विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बाद दूसरे शहर के लिए डायवर्ट हुए। दोपहर में मौसम साफ हुआ तो उड़ानें दोबारा पहुंची। अकासा का बंगलूरू से आया विमान लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। उड़ानों की देरी के चलते यात्रियों ने हंगामा किया।

यह उड़ानें रहीं निरस्त
इंडिगो हैदराबाद की उड़ान 6ई 783, इंडिगो बंगलूरू का विमान 6ई 968, इंडिगो दिल्ली की उड़ान 6ई 2235, इंडिगो मुंबई की उड़ान 6ई 5127, इंडिगो अहमदाबाद की उड़ान, अकासा एयर मुंबई की उड़ान और अकासा बंगलूरू की उड़ान निरस्त रही। वहीं, विस्तारा दिल्ली का विमान यूके 673, स्पाइस जेट दिल्ली की उड़ान एसजी 2741 निरस्त, स्पाइस जेट दिल्ली की उड़ान एसजी 389 भी निरस्त रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed