मौसम अपडेट: धूल भरी आंधी के बाद बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत, सुबह छाए काले बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पिछले तीन चार दिन से तेज धूप, हवा के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे शुक्रवार की सुबह ठंडी रही। हल्के बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। इससे शहर के लोगों को पिछले दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल ऐसा मौसम अगले दो-तीन दिन बने रहने की संभावना है।
गुरुवार को दिन में तो अच्छी धूप रही लेकिन रात को धूल भरी आंधी का असर शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला। कई जगह छतों से टिनशेड उड़ गए तो कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां भी टूट गईं। रात करीब आठ बजे आई आंधी से लोगों को रास्ते में परेशानी हुई। गांव में गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हुआ। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, हवा की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे थी।
अप्रैल में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। कभी दिन में तेज धूप, हवा तो कभी शाम को नम हवाएं चल रही हैं। पिछले दो दिन से धुंध जैसा माहौल है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। गुरुवार को रात आठ बजे धूल भरी आंधी आई।
इससे ग्रामीण इलाकों में आंधी से गेहूं की कटाई बाधित हुई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। कुछ जगहों पर पेड़ों की टहनिया भी टूट गईं। मिर्जामुराद, रोहनिया आदि इलाकों में खेत में रखा गेहूं भी बिखर गया। चोलापुर में आंधी के कारण बिजली के तार और खंभे टूट गए। इस वजह से बिजली गुल हो गई। चोलापुर एसडीओ के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
हालांकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर पूर्वी इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से मौसम बदला है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज हवा की संभावना भी बनी है। इधर, गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया।