मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं से बदला मौसम, दिन में तीखी धूप, सुबह-शाम हवा में नमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में तीखी धूप होने से गर्मी अधिक लग रही है, जबकि सुबह और शाम हवा में अभी भी नमी है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले सप्ताह तक अभी मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार है। पिछले सप्ताह पछुआ हवाओं के चलने के बाद अब हवा का रुख भी बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं के चलने से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है।
सुबह और शाम अभी हवा में नमी अधिक है जबकि दिन में धूप तेज होने से गर्म हवा चलती है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि धरातल से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई तक पुरवा हवा चल रही है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। तापमान में और उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार के अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शनिवार को 38.8 रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 की जगह 17.1 रहा।
इन बीमारियों का रहता है खतरा
पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और संक्रमण, हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड़, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द।
ऐसे करें बचाव
पूरे शरीर को ढकें और पानी पीकर ही घर से निकलें।
हल्के, ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहने, ताकि शरीर तक हवा पहुंचे।
शुद्ध और ताजा भोजन लें।
खुले में रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
जरूरत पड़ने पर धूप के चश्मे लगा सकते हैं।