{"_id":"63d8942fe3d16a15342252aa","slug":"varanasi-weather-continues-to-fluctuate-difference-of-16-degrees-in-maximum-and-minimum-temperature-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi weather update: वाराणसी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi weather update: वाराणसी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर
Tue, 31 Jan 2023 09:38 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 31 Jan 2023 09:38 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक तो न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार की सुबह धूप तो खिली लेकिन दिन चढ़ते ही बादलों ने डेरा डाल दिया। दिन भर बादलों की
विज्ञापन
लुकाछिपी चलती रही। शाम को शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक तो न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम में आर्द्रता का स्तर अधिकतम 97 फीसदी और न्यूनतम 67 फीसदी रहा। बीएचयू के भूभौतिकी विभाग के मौसम विज्ञानी प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि दो दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। फरवरी के प्रथम सप्ताह में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 31 जनवरी की दोपहर तक पूर्वी हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे और मध्य रात्रि तक उत्तरी हवा का असर रहेगा। एक, दो और सात फरवरी को पछुवा हवाएं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। सात फरवरी तक न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच तक जा सकता है।
विज्ञापन