{"_id":"6672ffd9dc922837d70109d7","slug":"varanasi-weather-cold-due-to-moist-winds-and-clouds-monsoon-will-arrive-soon-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: महादेव की नगरी में मौसम का बदला मिजाज, नम हवाओं ने गिराया पारा; मानसून का अपडेट जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: महादेव की नगरी में मौसम का बदला मिजाज, नम हवाओं ने गिराया पारा; मानसून का अपडेट जान लें
Wed, 19 Jun 2024 09:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:27 PM IST
सार
Varanasi Weather News Update : काशी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शहर के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं लोगों की निगाहें अब मानसून के दस्तक पर टिकी हैं।
विज्ञापन
वाराणसी गंगा घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मंगलवार की रात में शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद बुधवार सुबह चली नम हवाएं और दिन में बादलों की आवाजाही से मौसम का मिजाज बदल गया है। अन्य दिनों की तुलना में धूप का असर भी कम रहा। अधिकतम में मामूली जबकि न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस कारण पिछले कई दिनों से गर्मी से बेचैन लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। दो दिन में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
मानसून जो कि इस सप्ताह के शुरूआत तक बंगाल में अटका था, धीरे-धीरे सक्रिय होता दिख रहा है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसमें नमी की वजह से ही लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। जहां तक तापमान में कमी की बात है तो सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा वो मंगलवार को 43.1 जबकि बुधवार को 43.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को 31.6 रहा जो बढ़कर मंगलवार को 33.2 पहुंच गया। मौसम में बदलाव के कारण बुधवार का न्यूनतम तापमान कम होकर 30.8 पर आ गया।
विज्ञापन
25 जून के बाद मानसून की दस्तक
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इसी सप्ताह रविवार से तेज हवा के साथ बारिश के भी आसार हैं। हालांकि मानसून के वाराणसी में 25 जून के बाद दस्तक के आसार हैं। इस बार अच्छी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन