फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather changing many trains and planes affected

Varanasi Weather: मार्च में नवंबर जैसा मौसम, कोहरे से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुईं लेट; विमान भी डायवर्ट

Tue, 05 Mar 2024 11:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

Varanasi Weather : वाराणसी में बारिश के बाद सोमवार को मौसम अचानक बदल गया। ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाए रहने के चलते कई ट्रेनें और विमान प्रभावित हुईं। लहरतारा, महमूरगंज, सामनेघाट, भोजुबीर, कचहरी, पांडेयपुर, रामनगर, रोहनिया, आराजीलाइन सहित अन्य जगहों पर कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन
Varanasi weather changing many trains and planes affected
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन तक रुक रुककर बारिश के बाद काशी में मौसम ने ऐसी करवट ली कि सोमवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। हवा की रफ्तार भी अन्य दिनों की तुलना में कम रही। कोहरा के कारण मार्च में नवंबर जैसा अहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

विज्ञापन


मार्च महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। सोमवार को सुबह लहरतारा, महमूरगंज, सामनेघाट, भोजुबीर, कचहरी, पांडेयपुर, रामनगर, रोहनिया, आराजीलाइन सहित अन्य जगहों पर कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप होने के बाद कोहरा कुछ कम हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में छह मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है। अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम अब साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे की देरी से पहुंचा काठमांडो से विमान

मौसम की खराबी के चलते सोमवार को कई उड़ानें प्रभावित हुईं। सुबह धुंध होने के चलते हैदराबाद के विमान को लखनऊ और दिल्ली के विमान को रांची डायवर्ट किया गया। वहीं, दृश्यता कम होने के कारण कई विमानों ने हवा में चक्कर भी काटा। काठमांडो से बुद्धा एयर का विमान चार घंटे की देरी से पहुंचा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान हैदराबाद से सुबह अपने निर्धारित समय 8:30 बजे एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में पहुंचा लेकिन दृश्यता कम होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो दिल्ली का विमान एक घंटे की देरी से सुबह 7.10 बजे एयरपोर्ट क्षेत्र में पहुंचा और एक घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद रांची एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। बाद में मौसम सामान्य होने पर दोनों विमान पुन: एयरपोर्ट पहुंचे और आगे की उड़ान भरी।

एक घंटे की देरी से पहुंची वंदे भारत
मौसम की खराबी के चलते वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। कैंट स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची और दिल्ली से आने वाली ट्रेन भी लगभग एक घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं, अपराह्न वाली वंदे भारत ट्रेन 40 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed