वाराणसी मौसम: न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, गलन बढ़ी, हवा की गुणवत्ता फिर खराब स्थिति में पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो तीन दिन से दिन में अच्छी धूप होने के बाद से मौसम का मिजाज बदला बदला गया। शाम को हल्की गलन बढ़ने के बाद गुरुवार की सुबह भी ठंड के साथ शुरुआत हुई। वहीं, शाम को ठंड अधिक लग रही थी। तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 120डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में पछुआ हवाएं चलेंगी। इस वजह से ठंड और भी बढ़ने के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर है कि मैदानी भागों में फिर से मौसम बदला है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस तरह की स्थिति अभी दो-तीन दिन बनी रहेगी।
बनारस का एक्यूआई 180 से ऊपर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 180 से ऊपर दर्ज किया गया है। अभी हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंच गई है।