फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi water pipr line

नई पाइप लाइन में कनेक्शन जोड़ने से दूषित जलापूर्ति की समस्या होगी दूर

Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
varanasi water pipr line
वाराणसी। किरहिया व खोजवां मे सीवर युक्त गंदे पानी की आपूर्ति होने पर जलकल विभाग ने स्थानीय निवासियों को नई पाइप लाइन में कनेक्शन जोड़ने की सलाह दी है। समाजसेवी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि जलकल से शिकायत के बाद जवाब आया है। जलकल के अनुसार उपभोक्ताओं के नई लाइन में कनेक्शन जोड़ने पर ही समस्या का स्थायी समाधान होगा। पुरानी लाइन में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त, मरम्मत का कार्य जारी है इससे जलापूर्ति में सुधार होगा। स्थानीय निवासियों की पहले से यह शिकायत रही है कि नई पेयजल लाईन में प्रेशर बहुत कम है। पुरानी पेयजल लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक नई पेयजल लाईन में पानी का प्रेशर बढ़ाया नहीं जाता तब तक वो नई लाइन में कनेक्शन नहीं जुड़वाएंगे। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में संभव है जो पानी उन्हें मिल रहा है शायद उससे भी हाथ धोना पड़ जाए। बेहतर होगा कि जलकल पुरानी लाइन की ठीक ढंग से मरम्मत करने के बाद नई पेयजल लाइन में बेहतर प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed