{"_id":"6058fdf38ebc3ec4840c6924","slug":"varanasi-varanasi-news-vns5813990157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व जल दिवस पर सोमवार को शहर में कार्यक्रम हुए। शिक्षण संस्थाओं की ओर से जल संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।
नमामि गंगे परियोजना के तहत चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के सातवें दिन ईको स्किल्ड गंगामित्र टीम ने भदैनी, तुलसी घाट सहित अन्य घाटों पर जल बचाओ विषय पर चर्चा करके गंगा सेवियों, नाविकों व दर्शनार्थियों को जल की महत्ता बताई। मालवीय गंगा शोध केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष मिश्र ने वर्षा जल संचयन एवं संचित जल के सही उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर धर्मेंद्र पटेल, घनश्याम, स्नेहा, रोहित सिंह, पंकज, अनुष्का मौजूद रहे।
आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
जल संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि भविष्य के लिए जल का संचय जरूरी है। इस अवसर पर बीना सिंह, सीमा चौधरी आदि मौजूद रहे। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालने के साथ ही पोस्टर बनाकर जागरूक किया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक अनिल जैन, प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय, ले.उषा बालचंदानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
फोटो
रासेयो स्वयंसेवकों ने निकाली पदयात्रा
विश्व जल दिवस पर बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने परिसर में पदयात्रा निकालकर जागरूक किया। आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो.केपी उपाध्याय ने स्वयंसेवकों से जल संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। पदयात्रा का नेतृत्व कार्यक्रम समन्वयक डॉ बाला लखेंद्र ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वर्ण सुमन, डॉ. दीपाली यादवमौजूद रहे।