{"_id":"60525a828ebc3edc0649c75c","slug":"varanasi-varanasi-news-vns580470221","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से हर साल विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाता है। तीन दिसंबर को दिए जाने वाला पुरस्कार इस बार 17 मार्च को दिया गया।
सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए एक संस्था और एक कर्मचारी को सम्मानित किया गया। समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ संस्था श्रेणी में जन विकास समिति मुर्दहां, वाराणसी और सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी श्रेणी में सावित्री (दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) निवासी परमानंदपुर, शिवपुर को राज्य दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने संस्था के निदेशक फादर चंद्रन रेमंड और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री को सम्मानित कर दिव्यांगजनों, संस्थाओं को बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, रंजीत सिंह, मयंक भूषण, अभिषेक मिश्रा, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।