{"_id":"60d385d576dd1e132e0f6647","slug":"varanasi-uproar-lasted-till-late-night-over-the-death-of-a-young-man-injured-in-the-fight-sindhora-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मारपीट में घायल युवक की मौत पर देर रात तक चला हंगामा, सिंधोरा इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मारपीट में घायल युवक की मौत पर देर रात तक चला हंगामा, सिंधोरा इंस्पेक्टर निलंबित
Thu, 24 Jun 2021 12:35 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:35 AM IST
सार
बसंतपुर में जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि लापरवाही बरतने और लचर पर्यवेक्षण के इंस्पेक्टर सिंधोरा रमेश यादव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बसंतपुर में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल अश्विनी शर्मा की मौत पर बुधवार को परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। शाम से लेकर रात नौ बजे हंगामा चलता रहा। आरोपियों पर धारा बढ़ाने और सिंधोरा इंस्पेक्टर रमेश यादव को निलंबित करने की मांग पर अड़े थे। एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी और सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने इंस्पेक्टर को निलंबित और आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलाने का आश्वासन दिया तब जाकर रात नौ बजे मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
बीएचयू में इलाज के दौरान मृत अश्विनी का शव पोस्टमार्टम हाउस से घर पहुंचा तो शव सड़क पर रखते हुए लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर रात आठ बजे के लगभग घर से शव लेकर निकले लेकिन सिंधोरा थाने के सामने पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोबारा शव रखकर धरना देने लगे। उसके बाद एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, तहसीलदार रामनाथ के समझाने व मुकदमे में 302 की धारा बढ़ाने और हत्यारों की गिरफ्तारी, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर सिंधोरा के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर शव उठाया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि लापरवाही बरतने और लचर पर्यवेक्षण के इंस्पेक्टर सिंधोरा रमेश यादव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन